Move to Jagran APP

Coronavirus LockDown Day-7: लॉकडाउन में सफाई का निरीक्षण करने निकले भाजपा नगरपार्षद की पुलिस ने पिटाई कर दी

Coronavirus LockDown Day-7 लॉकडाउन में सफाई का निरीक्षण करने निकले भाजपा नगरपार्षद की पुलिस ने पिटाई कर दी

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 12:07 PM (IST)
Coronavirus LockDown Day-7: लॉकडाउन में सफाई का निरीक्षण करने निकले भाजपा नगरपार्षद की पुलिस ने पिटाई कर दी
Coronavirus LockDown Day-7: लॉकडाउन में सफाई का निरीक्षण करने निकले भाजपा नगरपार्षद की पुलिस ने पिटाई कर दी

अहमदाबाद। लॉकडाउन के हालात में लोगों को अजीबो- गरीब अनुभव हो रहा हैं। पुलिस जहां लोगों के लिए भगवान के रूप में दिख रही हैं। लोगों में फूड पैकेट का वितरण भी कर रही हैं, वहीं वड़ोदरा में पुलिस ने भाजपा के नगरपार्षद की पिटाई कर दी। वे अपने क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण करने के लिए अपने वार्ड में निकले थे, जहां पहचान पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई न कर पिटाई कर दी।

loksabha election banner

वड़ोदरा पालिका के भाजपा के नगरपार्षद अरविंद प्रजापति छाणी कैनाल रोड़ पर सफाई का निरीक्षण करने निकले थे। वे छाणी कैनाल रोड़ के पास खोड़ियार नगर पहुँचे जहां पुलिस का काफिला था, उनमें से एक पुलिस सबइंस्पेक्टर ने दुपहिया पर निकले नगरपार्षद को रोका। नगरपार्षद ने अपना पहचान पत्र दिखाकर कहा कि वह सफाई के निरीक्षण के लिए निकला हैं। परन्तु पुलिस सबइंस्पेक्टर ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ पुलिस इंस्पेक्टर से बात भी करवायी।

परन्तु पोइन्ट पर उपस्थित पुलिस सबइंस्पेक्टर ने नगरपार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया, और जैसे ही नगरपार्षद ने अपना दुपहिया चालू किया तो उसने पीछे से डंडा भी मारा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस घटना के समर्थन में भाजपा के नगरपार्षद ने उक्त घटना की कबूलात भी की। उन्होंने बताया कि भाजपा आलाकमान को भी घटना से अवगत करवा दिया गया हें।

गौरतलब है कि गुजरात में कोरोना वायरस के अभी तक 73 मामले सामने आ चुके है। इस वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सबसे अधिक अहमदाबाद में 23 मामले सामने आये है। जबकि राजधानी गांधीनगर में 11 मामले सामने आये है। अहमदाबाद में तीन, भावनगर में दो और सूरत में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस वायरस से प्रदेश में चार व्यक्ति ठीक होकर घर चले गये है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.