Gujarat Election 2022: विधानसभा सीट वराछा रोड पर चाचा-भतीजा हारे, कनानी ने लगातार तीसरी बार सीट जीती
Gujarat Election 2022 चर्चा में रहने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अल्पेश कथीरिया को यहां बीजेपी के कुमार (किशोर) कनानी ने हरा दिया है। ऐसा लग रहा था कि अल्पेश कथीरिया जीत जाएंगे लेकिन कनानी ने लगातार तीसरी बार सीट जीती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में तस्वीर साफ हो गई है। चर्चा में रहने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अल्पेश कथीरिया को यहां बीजेपी के कुमार (किशोर) कनानी ने हरा दिया है। ऐसा लग रहा था कि अल्पेश कथीरिया जीत जाएंगे, लेकिन कनानी ने लगातार तीसरी बार सीट जीती है। वराछा रोड सीट पर 121025 पुरुष व 94894 महिला मतदाताओं के समेत कुल 215924 मतदाता है। 2022 के विधानसभा आम चुनाव में इस सीट पर 56.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
वराछा रोड सीट की दिलचस्प जानकारी
वराछा रोड सीट गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से सीट नंबर 161 है। यह सीट सूरत जिले में स्थित है और इसकी लोकसभा सीट सूरत है। सूरत का सबसे लंबा फ्लाईओवर ब्रिज इसी क्षेत्र में स्थित है। यह 2.73 किमी का पुल वराछा गरनाला से कपोदरा पुलिस स्टेशन तक फैला है। इस इलाके में करीब 4 हजार छोटे-बड़े हीरे के कारखाने हैं। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 2012 और 2017 में कुमार कनानी बीजेपी के टिकट पर यहां से जीत चुके है।
Video: चुनावी तर्क-वितर्क | Gujarat Election Result 2022: किसके सिर सजेगा गुजरात का ताज?
क्या थी 2017 की स्थिति
2017 के विधानसभा चुनाव में 11 पुरुष उम्मीदवारों और 1 महिला उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें से 3 उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट हो गए, 1 उम्मीदवार ने अपना फॉर्म वापस ले लिया था। वर्ष 2017 में वराछा रोड सीट पर कुल 8 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग लड़ी गई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में वराछा रोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के किशोर कनानी जीते थे।
ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: कतारगाम सीट पर बीजेपी को चुनौती देने उतरे AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया हुए पस्त