Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2021: अहमदाबाद में अमित शाह ने मकर संक्रांति पर जगन्‍नाथ मंदिर में की आरती, उड़ाई पतंग

Makar Sankranti 2021 अमित शाह मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए अपने गृह प्रदेश गुजरात पहुंचे। गुरुवार सुबह वे अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ भगवान जगन्‍नाथ के मंदिर पहुंचे। पतंग पर्व की शुरुआत उन्‍होंने जगन्‍नाथ भगवान की आरती से की।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:06 PM (IST)
Makar Sankranti 2021: अहमदाबाद में अमित शाह ने मकर संक्रांति पर जगन्‍नाथ मंदिर में की आरती, उड़ाई पतंग
अहमदाबाद में अमित शाह ने मकर संक्रांति पर जगन्‍नाथ मंदिर में की आरती। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Makar Sankranti 2021: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मकर संक्रांति पर्व पर वीरवार सुबह अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ मंदिर में आरती व दर्शन किए। अमित शाह अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने गौमाता की पूजा भी की। अमित शाह ने घाटलोडिया के अर्जुन टावर पर पतंगबाजी का भी लुत्‍फ उठाया। अमित शाह मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए अपने गृह प्रदेश गुजरात पहुंचे। गुरुवार सुबह वे अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ भगवान जगन्‍नाथ के मंदिर पहुंचे। पतंग पर्व की शुरुआत उन्‍होंने जगन्‍नाथ भगवान की आरती से की तथा इसके बाद परिवार के साथ गौमाता की भी पूजा की। अमित शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित घाटलोडिया के अर्जुन टावर पर पतंगबाजी की। 

loksabha election banner

अपने मित्रों व समर्थकों के बीच अमित शाह ने मकर संक्रांति पर्व मनाया। यहां उनके समर्थकों व लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्‍फी भी खिंचवाई। अमित शाह ने यहां पतंगबाजी का भी आनंद लिया। 

 

गौरतलब है कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा विधानसभा के वार्ड 10 के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं तथा नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। इसी वार्ड के संघवी स्कूल मतदान केंद्र से अमित शाह ने बूथ एजेंट के रूप में भाजपा में अपने करियर की शुरुआत की थी। अमित शाह खुद भी बताते हैं कि उन्होंने बतौर कार्यकर्ता भाजपा के पोस्टर चिपकाए तथा पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे। जनवरी और फरवरी 2021 में राज्य की छह महानगरपालिकाओं, 33 जिला पंचायतों तथा 150 नगरपालिकाओं के चुनाव भी होने हैं, इसलिए सीआर पाटिल ने अभी से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.