इंडिगो के एक विमान का टायर फटा, अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो के एक विमान को टायर फटने के बाद बुधवार को यहां आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 185 यात्री सवार थे।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:49 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:50 AM (IST)
अहमदाबाद, एजेंसी। इंडिगो के एक विमान को टायर फटने के बाद बुधवार को यहां आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 185 यात्री सवार थे। हालांकि विमानन कंपनी ने इससे इनकार किया है।
अहमदाबाद हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगेल ने एक बयान में बताया कि ए-320 विमान (फ्लाइट संख्या 6ई-361) मुंबई से आ रहा था। विमान का टायर मुंबई से विमान के टेक ऑफ करते ही फट गया।
इस पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया। जिसे एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने मान लिया। विमान सात बजकर 21 मिनट पर सुरक्षित उतरा। उसमें सवार सभी 185 यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान हवाई अड्डे पर ही है।
वहीं इंडिगो के प्रवक्ता के मुताबिक टायर की बाहरी सतह उतर गई थी, जिसे विमान के अहमदाबाद पहुंचने के बाद बदल दिया गया। उन्होंने विमान में 177 यात्री सवार होने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें