Move to Jagran APP

अभिषेक मनु सिंघवी बोले, भाजपा घोर पूंजीवादी

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर घोर पूंजीवादी होने का आरोप लगाया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 01:48 PM (IST)
अभिषेक मनु सिंघवी बोले, भाजपा घोर पूंजीवादी
अभिषेक मनु सिंघवी बोले, भाजपा घोर पूंजीवादी

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस व भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विकास को देखने व समझाने के दोनों के तरीके अलग हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर घोर पूंजीवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के शासन में भाजपा के 'फेमिली एंड फ्रेंड्स' का ही विकास हुआ है। उधर, भाजपा नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पर विकास विरोधी माहौल बनाने का आरोप जड़ा है।

gujarat banner

कांग्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने शनिवार को कहा कि भाजपा राज में आम आदमी दरकिनार हो गया भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से लेकर जय शाह, शौर्य डोभाल, अनार पटेल आदि के मामलों को उठाते हुए सिंघवी ने कहा कि भाजपा का विकास उनके 'फेमिली एंड फ्रेंड्स' तक सीमित है।

देश व प्रदेश के संसाधन गिने-चुने लोगों के लिए हैं। जनहित योजना नर्मदा, मेट्रो रेल रिवर फ्रंट सब आधे-अधूरे हैं। उनका पूर्ण लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। सरदारसरोवर बांध के निर्माण पर सिंघवी ने कहा कि इनका निर्माण कांग्रेस की दूरदर्शिता का उदाहरण है। उन्होंने कहा दुनिया में क्रूड का दाम घटने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल का दाम आधा रह जाना चाहिए था लेकिन सरकार उसका मुनाफा कमा रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास का मजाक उड़ा रही है। कांग्रेस राज्य में विकास विरोधी माहौल बना रही है। भाजपा ने राज्य में सुशासन व स्थिरता दी है लेकिन कांग्रेस कभी सुशासन नहीं दे सकती। पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। जेटली ने कहा कि यूपीए की सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार थी। दस साल में भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई थी। गुजरात में राहुल गांधी लगातार झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

जेटली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। राहुल इसके चलते छुट्टियां मनाने विदेश नहीं जा सकेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के मामले में लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि हाफिज के मामले में सरकार को घेरने का प्रयास नादानी ही है।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.