Move to Jagran APP

इंदौर के व्यापारी को झांसा देकर डाक्टर ने 32 लाख का चूना लगाया

अहमदाबाद के एक डाक्टर ने इंदौर के व्‍यापारी को अफ्रीका में जनरेटर की आपूर्ति के नाम पर 32 लाख का चूना लगाया है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 10:28 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 10:28 AM (IST)
इंदौर के व्यापारी को झांसा देकर डाक्टर ने 32 लाख का चूना लगाया
इंदौर के व्यापारी को झांसा देकर डाक्टर ने 32 लाख का चूना लगाया

अहमदाबाद, जेएनएन। अफ्रीका में जनरेटर की आपूर्ति के नाम पर अहमदाबाद के एक व्यक्ति ने इंदौर के व्यापारी को 32 लाख रुपये का चूना लगाया है। शहर की नवरंगपुरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मध्यप्रेदश के इंदौर शहर निवासी नेहल शाह की दो वर्ष पूर्व दिल्ली में अहमदाबाद डाक्टर जय विहोल से मुलाकात हुई। विहोल ने  इंदौर के व्यापारी को बताया कि वह जनरेटर की एडवांस तकनीक पर सर्वे कर रहा है। अफ्रीकी खंड के देशों में बिजली की अत्यधिक मांग है। बिजली का उत्पादन बहुत कम होने के कारण वहां जनरेटर की बड़ी मात्रा में जरुरत है। जय विहोल का अफ्रीकन देशों के अफसरों से अच्छे संबंध है। इस प्रकार इंदौर के व्यापारी ने उस पर विश्वास कर लिया।

loksabha election banner

उसने व्यापारी से कहा कि अफ्रीका के मालावी देश में जनरेटर किराये पर देने का टेंडर जारी हुआ है। उसके अर्नेस्ट डिपोजिट के लिए 32 लाख जमा करना है। व्यापारी इस जाल में फंस गया। उसने 32 लाख रुपये अहमदाबाद के डॉ. जय विहोल को दे दिया। उसके बाद तो उसने दो बार अफ्रीका जाने के लिए व्यापारी से टिकट भी मंगवाया। उसने अफ्रीका का वीजा भी ले लिया था। लेकिन दोनों बार वह अफ्रीका नहीं गया। नवरंगपुरा पुलिस ने बताया कि इंदौर के व्यापारी नेहल शाह को डाक्टर की चाल समझ में आने पर उसने शिकायत दर्ज करवायी है। फिलहाल मामला दर्ज कर डाक्टर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरु की गयी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.