Coronavirus: गुजरात में कोरोना के 12978 नए मामले और 153 मौतें
Coronavirus गुजरात में कोरोना संक्रमण के 12978 नए मामले सामने आए 11146 डिस्चार्ज हुए और 153 मौतें हुईं। कुल मामले 594602 हैं। कुल 440276 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 146818 हैं। कुल मौतें 7508 हैं। कुल टीकाकरण 12431368 हुआ।
अहमदाबाद, एएनआइ। Coronavirus: गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12978 नए मामले सामने आए, 11146 डिस्चार्ज हुए और 153 मौतें हुईं। कुल मामले 5,94,602 हैं। कुल 4,40,276 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,46,818 हैं। कुल मौतें 7,508 हैं। कुल टीकाकरण 1,24,31,368 हुआ। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13847 नए मामले सामने आए, 10582 डिस्चार्ज हुए और 172 मौतें हुईं। कुल मामले 5,81,624 हैं। कुल 4,29,130 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,42,139 हैं। कोरोना से 7355 मौतें हो चुकी हैं। कुल 1,23,04,359 टीकाकरण हुआ है। इधर, गुजरात में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए एक मई से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन पंजीक्रत लोगों में से 92 प्रतिशत ने टीका लगवाया। प्रदेश के दस शहरों व जिलों में 60 हजार लोगों को पहले दिन टीका लगाया जाना था, इनमें से 55235 ने टीका लगवाया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि गुजरात ने इस टीकाकरण अभियान में पहले दिन देश में सबसे बेहतर कार्य किया है।
गुजरात के सबसे अधिक संक्रमित अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर, मेहसाणा, भरुच व कच्छ में यह टीकाकरण शुरू किया गया। इन जिलों में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक हैं। मुख्यमंत्री रूपाणी के प्रयासों से गुजरात को 30 अप्रैल को कोविशील्ड टीके के तीन लाख डोज मिल गए थे। 18 से 44 की उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन 60 हजार को टीका लगाने की व्यवस्था की गई, जिसमें से 55235 ने टीका लगवाया। 28 अप्रैल से इस टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया था।
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14605 नए मामले सामने आए, 173 लोगों की मौतें हुईं और 10,180 डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कुल मामले 5,67,777 हैं। कुल 4,18,548 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,42,046 हैं। कोरोना से अब तक 7,183 की मौत हुई है। कुल टीकाकरण 1,20,87,266 हुआ है। इससे पहले वीरवार को गुजरात में कोरोना के 14327 मामले सामने आए। 9544 लोग डिस्चार्ज हुए और 180 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 5,53,172 हैं। कुल 4,08,368 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,37,794 हैं। कुल 7,010 की मौत हुई है। कुल टीकाकरण 1,19,22,841 हुआ है।