Move to Jagran APP

FIFA: आखिर इस विश्व कप में ये हो क्या रहा है, ऐसा ही रहा तो बन जाएगा WORLD Record

27वें नंबर की सेनेगल और आठवीं रैंकिंग वाली पोलैंड की टीम पहली बार फुटबॉल इतिहास में आमने-सामने हुई थी।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 02:04 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 10:18 AM (IST)
FIFA: आखिर इस विश्व कप में ये हो क्या रहा है, ऐसा ही रहा तो बन जाएगा WORLD Record
FIFA: आखिर इस विश्व कप में ये हो क्या रहा है, ऐसा ही रहा तो बन जाएगा WORLD Record

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। फीफा विश्व कप 2018 की शुरुआत काफी बेहतरीन और रोमांचक रही है। शुरुआती दौर में इस विश्व कप में 'ऊंची दुकान, फीके पकवान' वाली कहावत एकदम फिट बैठती है। मौजूदा विश्व कप में जहां छोटी-छोटी टीमें बड़ी-बड़ी टीमों को मात देकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं ये महाकुंभ आत्मघाती गोल को लेकर भी चर्चा में हैं। मौजूद विश्व कप में आत्मघाती गोल का विष्व रिकॉर्ड भी बन सकता है। 

loksabha election banner

सेनेगल ने पौलेंड को चौंकाया

फीफा विश्व कप में खेल गए ग्रुप एच के मुकाबले में सेनेगल ने पोलैंड को 2-1 से मात दे दी। इसी के साथ मौजूद फीफा विश्व कप में सेनेगल जीत हासिल करने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई। इस मैच में भले ही जीत सेनेगल की हुई हो, लेकिन पोलैंड के एक खिलाड़ी ने भी इस मुकाबले में इतिहास रच दिया।

थियागो सिओनेक ने रचा इतिहास

27वें नंबर की सेनेगल और आठवीं रैंकिंग वाली पोलैंड की टीम पहली बार फुटबॉल इतिहास में आमने-सामने हुई थी। जिसमें सेनेगल के आगे पोलैंड की एक नहीं चली। पोलैंड टीम का मनोबल मैच के शुरुआत में ही टूट गया था जब उसके खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल कर लिया। 37वें मिनट में सेनेगल के विंगर इद्रिया गुएई ने शॉट मारा जो गेंद गोल पोस्ट से बाहर जा रही थी लेकिन बीच में पोलैंड के 32 वर्षीय डिफेंडर थियागो सिओनेक आ गए और उनके पैर से गेंद लगकर गोल पोस्ट में चली गई। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि गोलकीपर देखता रह गया। यह आत्मघाती गोल हुआ और सेनेगल 1-0 से आगे हो गया। इस अत्मघाती गोल के साथ ही थियागो सिओनेक ने इतिहास रच दिया। वो विश्व कप में आत्मघाती गोल करने वाले पहले पोलिश खिलाड़ी बन गए।

क्या टूटेगा विश्व रिकॉर्ड?

फीफा 2018 में अभी तक पांच आत्मघाती गोल हो चुके हैं और किसी विश्व कप में सबसे ज़्यादा आत्मघाती गोल करने का रिकॉर्ड 6 गोल का है। ये रिकॉर्ड 1998 विश्व कप के दौरान बना था। अभी तो फीफा 2018 विश्व कप की शुरुआत ही हुई है, तो अगर 1998 का ये रिकॉर्ड टूट जाए तो किसी को भी हैरानी नहीं होगी।

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 फीफा के शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें

फीफा 2018 में इन्होंने किए आत्मघाती गोल

1. 15 जून-  ईरान बनाम मोरक्को-  मोरक्को के अजीज बौहडौज ने इंजुरी टाइम (90+5वें मिनट) में किया गोल।

2. 16 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस- ऑस्ट्रेलिया के अज़ीज़ बेहिच ने 81वें मिनट में किया अात्मघाती गोल।

3. 16 जून- नाइजीरिया बनाम कोएशिया- नाइजीरिया के ओगेनेकरो इटेबो ने 32वें मिनट किया गोल।

4. 19 जून- पोलैंड बनाम सेनेगल- पोलैंड के थियागो सिओनेक ने 37वें मिनट में गेंद को जाली में डाला।

5. 19 जून- मिस्र बनाम रूस- मिस्र के अहमद फाथी ने 47वें मिनट में गेंद गोलपोस्ट में फेंकी दी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.