Move to Jagran APP

विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी को लेकर पुर्तगाल हैरान

इससे पहले खबर आई थी कि स्पेन और पुर्तगाल, मोरक्को के साथ मिलकर 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 07:36 PM (IST)
विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी को लेकर पुर्तगाल हैरान
विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी को लेकर पुर्तगाल हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन।  2030 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी की दावेदारी पेश करने की खबर सुनकर पुर्तगाल हैरान है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्पेन और मोरक्को के साथ मिलकर 2030 विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी को लेकर उनकी मैड्रिड से कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है। 

loksabha election banner

प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि यह एक अनिश्चित विचार है जिसे आधिकारिक तौर पर हमारे समक्ष नहीं रखा गया है। साथ ही एंटोनियो ने यह भी कहा कि बेशक विश्व कप की मेजबानी फायदेमंद हो सकती है लेकिन यह काफी महंगा भी होगा।

हाल ही में स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने मोरक्को के प्रधानमंत्री सादेदीन अल ओथमानी और किंग मुहम्मद से मुलाकात करके विश्व कप की दावेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की थी। स्पेन 1982 में फुटबॉल के महाकुंभ की मेजबानी कर चुका है जबकि पुर्तगाल अब तक विश्व कप की मेजबानी नहीं कर सका है।

पहले क्या आई थी खबर

इससे पहले खबर आई थी कि स्पेन और पुर्तगाल, मोरक्को के साथ मिलकर 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस बात की जानकारी स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने सोमवार को दी। सांचेज मोरक्को की राजधानी रबाट पहुंचे हुए थे और उन्होंने मोरक्को के प्रधानमंत्री सादेदीन अल ओथमानी और किंग मुहम्मद से मुलाकात करके विश्व कप की दावेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.