Move to Jagran APP

लियोन मेसी ने सातवीं बार Ballon d'Or अवार्ड जीतकर रचा इतिहास, रोनाल्डो छूटे पीछे

मेसी ने सातवीं बार बैलोन डिओर अवार्ड को अपने नाम कर इतिहास रचा। सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले फुटबालर बन गए। मैदान के विरोधी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्यन म्युनिख के राबर्ट लेवानडास्की को उन्होंने पीछे छोड़ा।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 01:24 PM (IST)
लियोन मेसी ने सातवीं बार Ballon d'Or अवार्ड जीतकर रचा इतिहास, रोनाल्डो छूटे पीछे
लियोन मेसी ने जीता सातवां Ballon d'Or अवार्ड (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। फुटबाल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोन मेसी ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। अर्जेटीना के कप्तान ने साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल आवार्ड पर कब्जा जमाया है। मेसी ने सातवीं बार बैलोन डिओर अवार्ड को अपने नाम कर इतिहास रचा। सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले फुटबालर बन गए। मैदान के विरोधी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्यन म्युनिख के राबर्ट लेवानडास्की को उन्होंने पीछे छोड़ा।

loksabha election banner

अर्जेंटीना के सुपर स्टार फुटबालर लियोन मेसी का जलवा एक बार फिर से देखन को मिला। बैलोन डिओर अवॉर्ड पर सातवीं बार कब्जा जमाते हुए उन्होंने अपने बादशाहत साबित की। 34 साल के इस खिलाड़ी ने इस मामले में रोनाल्डो और लेवानडास्की को पीछे छोड़ दिया। मेसी के नाम 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 का बैलोन डिओर खिताब रहा था। फुटबाल इतिहास में इतनी बार किसी भी खिलाड़ी ने इस अवार्ड को अब तक अपने नाम नहीं किया है।

मेसी को मिली इस शानदार कामयाबी पर उनके मौजूदा क्लब पीएसजी (पेरिस सेंट क्लब) ने बधाई दी। उनके अवार्ड देते हुए वीडियो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए फैंस से इस पल का साझा किया। 

वहीं इससे पहले एक दशक तक बार्सिलोना के लिए खेल चुके मेसी के लिए क्लब ने बधाई संदेश दिया। अपने पूर्व कप्तान की इस शानदार कामयाबी पर आवार्ड के साथ फोटो शेयर की और शुभकामना दी। 

रोनाल्डो जिनको मैदान पर मेसी का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। उनके नाम भी छह खिताब हैं। साल 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में रोनाल्डो ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा जोहान क्रायफ, माइकल प्लातिनी, मार्को वान बास्टन ने इस प्रतिष्ठित खिताब को 3-3 बार जीता है। वहीं फ्रेंच बेकेनबाउर, रोनाल्डो नाजारियो, अल्फ्रेडो डी स्टेफनो, केविन कीगन, कार्ल हेन्ज को 2-2 बार इस अवार्ड को हासिल करने का मौका मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.