आखिरकार बर्सिलोना की कप्तानी करने के लिए मान ही गए मेसी, लेंगे इनिएस्ता की जगह
मेसी आंद्रेस इनिएस्ता का स्थान लेंगे। इनिएस्ता 2015 से बार्सिलोना के कप्तान थे।
बार्सिलोना, आइएनएनएस। लियोन मेसी इस सत्र में बार्सिलोना की कप्तानी करने को मान गए हैं। रविवार से शुरू हो रहे सुपर कप में मेसी, सेविला के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। क्लब ने जानकारी दी कि 2015 में उप कप्तान की भूमिका निभा रहे मेसी इस बार क्लब के कप्तान होंगे।
मेसी आंद्रेस इनिएस्ता का स्थान लेंगे। इनिएस्ता 2015 से बार्सिलोना के कप्तान थे। उन्होंने हाल ही में जापान के क्लब विसेल कोबे का दामन थाम लिया है। मेसी ने इनिएस्ता की अनुपस्थिति में बार्सिलोना की कप्तानी की है। अब वह क्लब के नियमित कप्तान होंगे। मेसी क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस दिग्गज स्पेनिश क्लब के लिए अभी तक 552 गोल किए हैं।
क्लब की कप्तानी पुयोल, जावी और इनिएस्ता जैसे खिलाड़ी संभाल चुके हैं। पांच बार के बेलोन डि ओर विजेता मेसी विश्व कप में अर्जेटीना के खराब प्रदर्शन के बाद स्पेन पहुंचे हैं।