महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से खेल जगत में शोक, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Diego Marodona passes away अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हो गया। माराडोना के निधन से खेल जगह में शोक है और कई दिग्गजों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉलर माराडोना ने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व 1977 से 1994 तक किया था और उन्हें अटैकिंग मिडफिल्डर के तौर पर जाना जाता था। वो पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और हॉस्पीटल में थे और आखिरकार 25 नवंबर 2020 के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
माराडोना ने महज 16 साल की उम्र में ही अपनी टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच 17 फरवरी 1977 को हंगरी के खिलाफ खेला था और अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए उन्होंने अपने करियर में कुल 91 मैच खेले थे और 34 गोल किए थे। उन्होंने अपने करियर में कई क्लब के लिए भी खेला था और यहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। माराडोना ने बार्सिलोना, नापोली, सेविला जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया था और वहां भी बेहतरीन फुटबॉल खेली थी।
अर्जेंटीना को साल 1986 में अपनी कप्तानी में फीफा वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले माराडोना के निधन से खेल जगह स्तब्ध है और बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, आइपीएल फ्रेंचाइजी सीएसके व मुंबई इंडियंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड व बार्सिलोना जैसे शीर्ष फुटबॉल क्लब ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया। इसके अलावा दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Football and the world of sports has lost one of its greatest players today.
Rest in Peace Diego Maradona!
You shall be missed. pic.twitter.com/QxhuROZ5a5— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 25, 2020
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
It was the Hand of God once again, this time forever. The Legend shall live on. #RIPMaradona pic.twitter.com/I1XzRa20aY— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 25, 2020
Diego Armando Maradona. RIP Legend. 💙🤍 pic.twitter.com/ZtIlLElBN6— Mumbai Indians (@mipaltan) November 25, 2020
Football has lost one of its greatest icons.
Rest in peace, Diego Maradona. pic.twitter.com/uGIinhLDgf— Manchester United (@ManUtd) November 25, 2020
FC Barcelona expresses its deepest condolences regarding the death of Diego Armando Maradona, a player for our club (1982-84) and an icon of world football. Rest in peace Diego— FC Barcelona (@FCBarcelona) November 25, 2020
Thank you for everything, Diego pic.twitter.com/bJ9l3ixY7A— FC Barcelona (@FCBarcelona) November 25, 2020
Hoje despeço-me de um amigo e o Mundo despede-se de um génio eterno. Um dos melhores de todos os tempos. Um mágico inigualável. Parte demasiado cedo, mas deixa um legado sem limites e um vazio que jamais será preenchido. Descansa em paz, craque. Nunca serás esquecido.🙏🏽 pic.twitter.com/WTS21uxmdL— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 25, 2020
यह भी देखें: स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना का हार्ट अटैक से निधन