भारतीय अंडर-15 गर्ल्स टीम बनी सैफ चैंपियन, बांग्लादेश से लिया बदला
भारत की अंडर-15 गर्ल्स टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।
थिंपू, पीटीआइ। भारत की अंडर-15 गर्ल्स टीम ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। पिछली बार भारतीय टीम को उप विजेता के रूप में संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार भारतीय लड़कियों ने बांग्लादेश से मिली पिछली हार का बदला ले लिया।
शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रमण बनाए रखा और डिफेंस पर भी अच्छा ध्यान दिया। पहला हाफ गोलरहित समाप्त होने के बाद दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने गोल के मौके बनाने शुरू किए और आखिरकार उसे 67वें मिनट में सफलता हाथ लगी। लेंडी कॉम के क्रॉस पर सुनिता मुंडा ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई और यह बढ़त अंत तक बरकरार रही।
Football: India triumph at the Women’s #SAFF U-15 Championship, defeat Bangladesh 1-0 in final. pic.twitter.com/4wvWmswTo8 — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 19, 2018
पूरे चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के अपने चार मुकाबलों में सेमीफाइनल और फाइनल सहित भारत ने कुल 16 गोल दागे।