Move to Jagran APP

Happy Birthday Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल के अनमोल हीरा हैं सुनील छेत्री, आंकड़े हैं लाजवाब

Happy Birthday Sunil Chhetri भारत में मौजूदा समय में फुटबॉल को पोपुलर बनाने का काम सुनील छेत्री ने किया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 12:49 PM (IST)
Happy Birthday Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल के अनमोल हीरा हैं सुनील छेत्री, आंकड़े हैं लाजवाब
Happy Birthday Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल के अनमोल हीरा हैं सुनील छेत्री, आंकड़े हैं लाजवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Sunil Chhetri: भारत में मौजूदा समय में क्रिकेट का खेल तो सभी के दिलों में बसा हुआ है। क्रिकेट के अलावा भारत में दूसरे किसी खेल को ज्यादा अहमियत फैन फॉलोइंग को देखते हुए नहीं मिलती है, लेकिन सिर्फ एक शख्स ने भारत में फुटबॉल के खेल को भी पोपुलर बनाने का काम किया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने हैं।

loksabha election banner

3 अगस्त 1984 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में जन्मे सुनील छेत्री आज(3 अगस्त 2020) को 36 साल के हो गए हैं। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल बिरादरी में एक ऐसा नाम है, जो मजबूत के साथ इस खेल में पिछले डेढ़ दशक से खड़ा रहा है और लगातार अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत रहा है। सुनील छेत्री, दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

इतना ही नहीं, भारतीय कप्तान छेत्री ने बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में पछाड़ रखा है। सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम का मेसी कहा जाता है, लेकिन उनके लिए ये संज्ञा उपयुक्त नहीं लगती, क्योंकि भारत में फुटबॉल को कम पसंद किया जाता है। इसके अलावा यहां फुटबॉल लीग विदेशों की तरह नहीं होती हैं। इसलिए उनको भारतीय टीम का करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ही कहना उचित होगा।

पिन-पॉइंट हेडर को स्कोर करने से लेकर कुछ सबसे आश्चर्यजनक लक्ष्यों को हासिल करने तक, सुनील छेत्री ने कई कामयाबियां हासिल की हैं। निश्चित रूप से भारतीय फुटबॉल टीम के लिए वह एक प्रमुख व्यक्ति हैं। भारतीय कप्तान ने भारतीयों को खुश करने के लिए कई पल दिए हैं और प्रशंसक अभी भी उन सभी को याद करते हैं। जैसा कि भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की उम्र की संख्या में एक अंक और बढ़ गया है तो आइए जानें कप्तान के शीर्ष पांच रिकॉर्ड्स के बारे में...

सुनील छेत्री के दमदार रिकॉर्ड

1. सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर हैं। उन्होंने 115 मैचों में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

2. सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर में 72 गोल दागे हैं और भारत के टॉप गोल स्कोर हैं।

3. छेत्री ने 5 बार के बैलन डिओर खिताब जीतने वाले बार्सिलोना के कप्तान लियोन मेसी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 68 गोल अपनी टीम के लिए दागे हैं।

4. छेत्री तीन हैट्रिक दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय फुटबॉलर हैं। भारतीय कप्तान ने ताजिकिस्तान, चीनी ताइपे और वियतनाम के खिलाफ हैट्रिक ली है।

5. उन्होंने इंडियन सुपर लीग में भी रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2015 में मुंबई सिटी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान छेत्री ने नोर्थ-ईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ सीजन के अपने चौथे गेम में हैट्रिक ली थी और इस तरह वे ये कमाल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.