FIFA: इस विश्व कप में बन गया ये World Record, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा
फीफा का 21वां विश्व कप इतिहास के पन्नों में एक खास वजह से भी दर्ज़ हो गया।
नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। 21वें फीफा विश्व कप का समापन हो चुका है। खिताबी मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। रूस में खेले गए इस विश्व कप में एक विश्व रिकॉर्ड भी बना। ये विश्व कप इतिहास के पन्नों में एक खास वजह से भी दर्ज़ हो गया। फीफा के 21वें विश्व कप में अभी तक के फीफा के इतिहास में सबसे ज़्यादा आत्मघाती गोल हुए। 2018 के विश्व कप में सभी टीमों ने मिलाकर 12 आत्मघाती गोल दागे।
ऐसे बना विश्व रिकॉर्ड
इस विश्व कप से पहले किसी भी वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 6 आत्मघाती गोल का रिकॉर्ड था। ये रिकॉर्ड 1998 विश्व कप के दौरान बना था। लेकिन रुस में खेले गए इस विश्व कप में पुराना रिकॉर्ड तो टूटा ही, साथ ही पहले के रिकॉर्ड के मुकाबले दो गुना ज़्यादा आत्मघाती गोल भी हो गए।
ये भी पढ़ें- ऐतिहासिक हो गया FIFA 2018 का फाइनल, इस तरह से बदला इतिहास, VIDEO
इन्होंने किया फीफा 2018 का पहला आत्मघाती गोल
फीफा विश्व कप 2018 का पहला आत्मघाती गोल मोरक्को के अजीज बौहडौज ने ईरान के खिलाफ किया था।ईरान और मोरक्को के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। 90 मिनट तक भी दोनों टीमों को गोल की तलाश थी। इंजुरी टाइम (90+5वें मिनट) में ईरानी टीम के पास गोल करने का मौका था और गोल हुआ भी लेकिन इसे ईरानी खिलाडि़यों ने नहीं बल्कि मोरक्कों के फुटबॉलर ने किया। ईरान के हाजी सैफी की फ्री किक को गोल पोस्ट के नजदीक खड़े मोरक्को के अजीज बौहडौज ने हेडर के जरिये अपने ही गोल पोस्ट में डाल दिया। इससे ईरान ने मैच 1-0 से जीत लिया।
(देखिए, इस विश्व कप के पहले आत्मघाती गोल का वीडियो)
90+5’ GOOOOOOOOAL IRAN!!
Own goal by Aziz Bouhaddouz.
Morocco 🇲🇦 0-1 🇮🇷 Iran #WorldCup pic.twitter.com/FmPQ7Zx5JK— DiskiStyle (@DiskiStyle) June 15, 2018
मांड्ज्यूकिक ने दागा फीफा 2018 का आंतिम आत्मघाती गोल
क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले में इस विश्व कप का आखिरी आत्मघाती गोल देखने को मिला और वो किया मांड्ज्यूकिक ने। मैच के 19वें मिनट में क्रोएशिया के खिलाड़ी ब्रोजोविक को फ्रांस के स्टार ग्रीजमैन को गिराना महंगा पड़ा। दायें फ्लैंक से ग्रीजमैन ने फ्री किक ली जिस पर पिछले मुकाबले के हीरो रहे मांड्ज्यूकिक का सिर लगा और गेंद उन्हीं की गोल पोस्ट में समा गई। ग्रीजमैन की फ्री किक ने काम कर दिया था लेकिन मांड्ज्यूकिक की गलती ने क्रोएशिया को मुश्किल में डाल दिया। मांड्ज्यूकिक विश्व कप के फाइनल में आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ फीफा विश्व कप का इतिहास बदल गया और दुनिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहला आत्मघाती गोल भी देखा।
(देखिए- मांड्ज्यूकिक के आत्मघाती गोल का वीडियो)
फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फीफा 2018 में इन्होंने किए आत्मघाती गोल
1. अजीज बौहडौज (मोरक्को) - इरान के खिलाफ
2. अजीज बेहिच (ऑस्ट्रेलिया) - फ्रांस के खिलाफ
3. ओघीनकारो एटेबो (नाइजीरिया) - क्रोएशिया के खिलाफ
4. थियागो सियोनेक (पोलैंड) - सेनेगल के खिलाफ
5. अहमद फथी (मिस्र) - रूस के खिलाफ
6. डेनिस चेरीशेव (रूस) - उरुग्वे के खिलाफ
7. एडसन अल्वारेज (मेक्सिको) - स्वीडन के खिलाफ
8. येन सोमर (स्विट्जरलैंड) - कोस्टा रिका
9. यासिन मरियाह (तुनीसिया) - पनामा के खिलाफ
10. सर्जी इग्नाशेविच (रूस) - स्पेन के खिलाफ
11. फर्नान्डीन्हो (ब्राजील) - बेल्जियम के खिलाफ
12. मारियो मांड्ज्यूकिक (क्रोएशिया) - फ्रांस के खिलाफ
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें