Move to Jagran APP

फीफा पुरस्कार 2021 की दौड़ में लियोन मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए शुक्रवार को चुने गए तीन सदस्यों में जगह नहीं दी गई। इसमें लियोन मेसी और राबर्ट लेवानदोवस्की के साथ मुहम्मद सालेह को नामित किया गया है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:51 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:51 AM (IST)
फीफा पुरस्कार 2021 की दौड़ में लियोन मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर
फीफा पुरस्कार की दौड़ से रोनाल्डो बाहर।

ज्यूरिख, एपी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए शुक्रवार को चुने गए तीन सदस्यों में जगह नहीं दी गई। इसमें लियोन मेसी और राबर्ट लेवानदोवस्की के साथ मुहम्मद सालेह को नामित किया गया है।मेसी इस पुरस्कार को छह बार जीत चुके हैं, जबकि लेवानदोवस्की इसके गत विजेता हैं। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 जनवरी को होगा।

prime article banner

इस सूची में यूरोपीय चैंपियनशिप विजेता टीम इटली या चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम का कोई भी खिलाड़ी नामित नहीं है। पांच बार के विजेता रोनाल्डो 2007 में फीफा पुरस्कारों के लिए पहली बार नामांकित होने के बाद से केवल दूसरी बार इस सूची में जगह बनाने में असफल रहे। वह 2010 के पुरस्कार की सूची में जगह बनाने से चूक गए थे जब मेसी ने आंद्रे इनिएस्ता और जावी को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया था। सालेह को इस सूची में 2018 के बाद दूसरी बार जगह मिली है। उन्होंने लिवरपूल के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

रोनाल्डो की टीम जुवेंटस ने सीरी ए खिताब पर से कब्जा खो दिया। वह चौथे स्थान पर रही। वह गत चैंपियन पुर्तगाल यूरो 2020 में राउंड आफ 16 से बाहर हो गया। साल 2021 में मेसी का सफर बार्सिलोना के साथ समाप्त हो गया। वह पेरिस सेंट-जर्मेन से जुड़ गए। उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कोपा अमेरिका खिताब जीतने में मदद की। उन्होंने पिछले महीने करियर में सातवीं बार बैलन डी'ओर ट्राफी जीती। लेवांडोव्स्की ने 2020-21 सीजन में बायर्न म्यूनिख के लिए 41 गोल और 2021 के कैलेंडर वर्ष में 43 गोल करके बुंडेसलीगा के दो रिकार्ड तोड़े।

राष्ट्रीय टीम के कोचों और कप्तानों, विशेषज्ञ मीडिया और प्रशंसकों द्वारा फीफा की वेबसाइट पर मतदान के जरिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन होगा। बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस व जेनिफर हर्मोसो के साथ-साथा चेल्सी की सैम केर को महिलाओं की श्रेणी में नामित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK