FIFA 2023 Women World Cup: फीफा ने की 32 टीमों के महिला विश्व कप के कोटे की घोषणा
फीफा ने गुरुवार को 32 टीमों के टूर्नामेंट के कोटों का एलान किया। यूरोप को 11 सीधे कोटे मिलेंगे जबकि एशिया को छह और अफ्रीका को चार कोटा स्थान मिलेंगे। दक्षिण अमेरिका को चार और ओशेनिया को एक कोटा स्थान मिला है।
ज्यूरिख, एपी। फीफा 2023 महिला विश्व कप को लेकर कोंकाकाफ के लिए अच्छी खबर आई है। महाद्वीप को 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे, जबकि क्षेत्र की दो और टीमें 10 टीमों के प्लेऑफ के जरिये प्रवेश कर सकती हैं। अमेरिका, कनाडा और जमैका ने पिछले साल फ्रांस में 24 टीमों के विश्व कप में क्षेत्र की नुमाइंदगी की थी। कोंकाकाफ क्षेत्र में उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देश आते हैं।
फीफा ने गुरुवार को 32 टीमों के टूर्नामेंट के कोटों का एलान किया। यूरोप को 11 सीधे कोटे मिलेंगे, जबकि एशिया को छह और अफ्रीका को चार कोटा स्थान मिलेंगे। दक्षिण अमेरिका को चार और ओशेनिया को एक कोटा स्थान मिला है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं।
पाकिस्तान के पूर्व चयनकर्ता ने किया खुलासा, एक इंसान की वजह से मोहम्मद आमिर ने लिया संन्यास
उनके कोटा स्थान उनके परिसंघ को मिले कोटा स्थानों में से लिए गए हैं। पिछले महिला विश्व कप में यूरोप की नौ, एशिया की पांच, अफ्रीका और कोंकाकाफ की तीन, दक्षिण अमेरिका की दो, ओशेनिया की एक और कोंकाकाफ-कोनमेबोल प्लेऑफ की विजेता टीमों ने भाग लिया था।
मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी गैब्रियल जीसस और काइल वॉकर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने कहा कि स्टाफ के दो सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी प्रीमियर लीग और सरकार के प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन पर हैं। ब्राजील के फॉरवर्ड जीसस ने इस सत्र में चार ही गोल किए हैं, जबकि पिछले सत्र में 53 मैचों में 23 गोल किए थे। इंग्लैंड के डिफेंडर वॉकर का यह सिटी के साथ चौथा सत्र है।