Move to Jagran APP

AFC Asian Cup Qualification: भारत ने पहले मैच में कंबोडिया को 2-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे दोनों गोल

बुधवार को दर्शकों से खचाखच भरे विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन में कंबोडिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने भारत का विजय अभियान शुरू कर अपनी बात को साबित कर दिया। छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले क्वालीफायर में कंबोडिया को 2-0 गोल से हरा दिया।

By Piyush KumarEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2022 12:32 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2022 12:32 AM (IST)
AFC Asian Cup Qualification: भारत ने पहले मैच में कंबोडिया को 2-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे दोनों गोल
भारत ने पहले क्वालीफायर में कंबोडिया को 2-0 गोल से हरा दिया। (फाइल फोटो)

विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता : भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मैच से पहले कहा था कि एएफसी एशियन कप के क्वालीफाइंग राउंड के लिए कोलकाता से बेहतर जगह नहीं हो सकती। बुधवार को दर्शकों से खचाखच भरे विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन में कंबोडिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने भारत का विजय अभियान शुरू कर अपनी बात को साबित कर दिया।

loksabha election banner

छेत्री के दोहरे गोल से भारत ने शुरू किया विजय अभियान

छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले क्वालीफायर में कंबोडिया को 2-0 गोल से हरा दिया। 17 साल का अनुभव रखने वाले छेत्री ने मैच के 14वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर पहले भारत को बढ़त दिलाई, फिर मैच के 60वें मिनट में हेडर से दूसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी। छेत्री का अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में यह 81वां और 82वां गोल है। छेत्री अब हंगरी के महान फुटबालर फेरेंक पुसकस (84) से दो गोल पीछे हैं।

भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से 

भारत की कंबोडिया के खिलाफ पांच मैचों में यह चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में कंबोडिया को उसी की सरजमीं पर खेले गए मैत्री मैच में 3-2 गोल से हराया था। भारत का अगला मुकाबला 11 जून को इसी ग्राउंड पर अफगानिस्तान से है और उसके बाद 14 को वह हांगकांग से भिड़ेगा।

राष्ट्रीय ध्वज में त्रुटि को लेकर कंबोडिया ने मैच नहीं खेलने की दी थी धमकी

कंबोडिया ने अपने राष्ट्रीय ध्वज के रंग व डिजाइन में हुई त्रुटि पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आखिरी समय में मैच नहीं खेलने की चेतावनी दी थी। एशियाई फुटबाल महासंघ (एएफसी) तुरंत हरकत में आया और बयान जारी कर इसपर अफसोस जताया। एएफसी की तरफ से कहा गया कि चूंकि कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज के रंग व डिजाइन में गड़बड़ी हुई है इसलिए स्टेडियम में लगे जाइंट स्क्रीन पर सही तरीके से उसके राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया जाएगा। इसके बाद कंबोडिया मैच खेलने को तैयार हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.