Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में हर खेत को मिला भरपूर पानी तो लहलहाई फसल

हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वर्ष 2021 में सिंचाई की 24 से अधिक परियोजनाओं को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है। यह परियोजनाएं किसानों की किस्मत बदल देंगी।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 04:53 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में हर खेत को मिला भरपूर पानी तो लहलहाई फसल
उत्तर प्रदेश में हर खेत को मिला भरपूर पानी तो लहलहाई फसल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल किसान कल्याण का व्यापक प्रभाव दिख रहा है। दशकों से लम्बित 334 सिंचाई परियोजनाओं को पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान पूर्ण किया गया है। 46 वर्षों से लंबित बाण सागर परियोजना सहित आठ परियोजनाएं पूर्ण करके प्रदेश सरकार ने अभी तक 2.16 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता में वृद्धि की है।

loksabha election banner

अब तक 50 लाख किसान ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई योजना से लाभान्वित हुए हैं। 2.97 लाख से अधिक निःशुल्क बोरिंग से 1.61 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा के सिंचन क्षमता में वृद्धि दर्ज की गई है। 2,409.64 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2019.20 में 247 बाढ़ परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया है। बाढ़ नियंत्रण की 149 परियोजनाएं अब तक पूरी हो चुकी हैं तथा 98 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 19,483 सोलर पंप स्थापित कर किसानों को सहूलियत दी गई है।

प्रत्येक सोलर पंप की स्थापना पर 40 से 70 फीसदी तक का अनुदान प्रदान किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र में 13,645 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। बुंदेलखंड में 75 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कराया गया है। बुंदेलखंड के किसानों को बिजली बिल के फिक्स चार्ज में 75% तक की छूट दी गई है।

दो दर्जन से अधिक सिंचाई परियोजनाएं 2021 में होंगी पूरी: हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार वर्ष 2021 में सिंचाई की 24 से अधिक परियोजनाओं को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है। यह परियोजनाएं किसानों की किस्मत बदल देंगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कृषि को तकनीक से जोड़ा गया है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों की किस्‍मत चमकाने का काम कर रही है। तकनीक के जरिए कृषि को आसान कर उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त जल उपलब्‍ध कराने का काम कर रही है। नए साल पर 24 सिंचाई की परियोजनाएं आने वाले समय में किसानों को राहत देंगी।

किसानों की कर्ज माफी हो या फिर तकनीक के जरिए किसानों की आय व उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने का काम। प्रदेश की योगी सरकार पिछले साढ़े तीन सालों से लगातार किसानों के हित व विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त पानी उपलब्‍ध कराने के साथ.साथ खेती को तकनीक से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। कृषि विश्‍वविद्यालय के सहयोग से किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए तीन सालों में 20 कृषि विज्ञान केन्‍द्रों को स्‍थापित किया गया है। इनमें से कुछ केन्‍द्रों को सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस बनाया जा रहा है। जहां पर कृषि उत्‍पादन बढ़ाने की तकनीक पर शोध का कार्य होगा। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाने की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ कृषि से जुड़ी जानकारियों में बढ़ोत्‍तरी होगी। किसान तकनीकी जानकारी हासिल करके दूसरों के लिए प्ररेणा बन सकेंगे। तकनीक के जरिए किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा।

उत्‍तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्‍त जल उपलब्‍ध कराने के लिए कई महत्‍वपूर्ण योजनाओं का संचालन प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। खासकर साल 2021 में सरकार की 15 परियोजनाएं किसानों के विकास की नई इबारत लिखेंगी। इसमें सरयू नहर परियोजना-2, अर्जुन सहायक परियोजना, मध्‍य गंगा द्वितीय चरण परियोजना, उमरहट पम्‍प नहर परियोजना द्वितीय चरण, रतौली वीयर परियोजना, भावनी बांध परियोजना, लखेरी बांध परियोजना, जाखलौन पम्‍प नहर पर 3.42 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्‍लांट की स्‍थापना, बबीना ब्‍लाक के 15 ग्रामों को सिंचाई सुविधा परियोजना, बण्‍डई बांध के अवशेष कार्यों की परियोजना, मसगांव एवं चिल्‍ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, बडवार झील को गुरूसराय नहर से भरने हेतु फीडर कैनाल निर्माण परियोजना इस साल के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा कनहर सिंचाई परियोजना, बंदायू सिंचाई परियोजना, रामपुर में कोसी नहर प्रणाली का विस्‍तार जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में किसानों के लिए बढ़ी राहत बनकर सामने आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.