Fact Check Story: पंखों वाले सांप की यह तस्वीर एक ग्राफिक है, कोई असली सांप नहीं
Fact Check Storyसोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में पंखों वाले एक सांप को देखा जा सकता है। पोस्ट को लोग यह समझ कर शेयर कर रहे हैं कि यह असली पंखों वाला सांप है।
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पंखों वाले एक सांप को देखा जा सकता है। पोस्ट को लोग यह समझ कर शेयर कर रहे हैं कि यह असली पंखों वाला सांप है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहा सांप डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया है।
तस्वीर की जांच करने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर https://www.deviantart.com/kuramay/art/Winged-Snake-179916749 नाम की वेबसाइट पर मिली। साथ लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार यह एक डिजिटली बनायी गयी तस्वीर है जिसे एक कंप्यूटर ग्राफिक प्रोजेक्ट के लिए बनाया गया था। यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार सांप की तस्वीर एक अलग वेबसाइट से ली गयी है और पंखों की तस्वीर एक अलग वेबसाइट से ली गयी है। यहाँ इन दोनों वेबसाइटों के लिंक भी दिए गए हैं।
वेबसाइट के अनुसार इस तस्वीर को ग्राफिक डिज़ाइनर यवोन क्यू ने बनाया था। हमें यवोन क्यू की वेबसाइट मिली जिसमे उन्होंने खुद को एक ग्राफिक डिज़ाइनर बताया था। वे चीनी मूल की कैनेडियन हैं। हमने यवोन क्यू से मेल और ट्विटर से संपर्क साधा। मेल के जवाब में उन्होंने हमें बताया "यह तस्वीर मैंने एक कंप्यूटर ग्राफिक प्रोजेक्ट के लिए बनायीं थी। इसे 2 तस्वीरों को मिला के बनाया गया था। यह कोई असली सांप नहीं है।
इस तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ Priya Kumari नाम की फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। प्रोफ़ाइल के अनुसार, यूजर Priya Kumari को 917,259 लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने पाया कि यह पोस्ट भ्रामक है। तस्वीर में दिख रहा पंखों वाला सांप डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया है।
इस पूरी खबर की विश्वास न्यूज़ की वेबसाइट पर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।