Move to Jagran APP

Fact Check: ब्राह्मणों को यूपी से बाहर निकालने की बात कहने वाला शख्स नहीं रहा है सपा सरकार में मंत्री, 2014 का वीडियो हो रहा वायरल

दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज की पड़ताल में दावा गलत मिला। दरअसल वायरल वीडियो वर्ष 2014 का है। उसमें दिख रहे शख्स का नाम राजीव कुमार यादव है। बिजनौर सपा के प्रवक्ता ने राजीव के पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 09:09 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 09:09 PM (IST)
Fact Check: ब्राह्मणों को यूपी से बाहर निकालने की बात कहने वाला शख्स नहीं रहा है सपा सरकार में मंत्री, 2014 का वीडियो हो रहा वायरल
पोस्ट में एक खबर का स्क्रीनशाट भी है

नई दिल्ली, विश्वास न्यूज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें 1.32 मिनट का एक वीडियो है। इसे देखने से ऐसे लग रहा है, जैसे यह किसी कार्यालय का है। इसमें दिख रहा शख्स कह रहा है कि इस सरकार की प्राथमिकता यादव प्लस मुस्लिम है। उत्तर प्रदेश यादवों और मुसलमानों का राज्य है। ब्राह्मण मोदी के प्रदेश में अहमदाबाद चले जाएं। ब्राह्मण कश्मीर छोड़ सकते हैं तो यूपी हम छुड़ाएंगे आपको। वीडियो में दूसरा शख्स सामने वाले से उसका ट्रांसफर कराने की चुनौती भी देता है।

loksabha election banner

पोस्ट में एक खबर का स्क्रीनशॉट भी है। इसकी हेडिंग है, 'सपा विधायक के बिगड़े बोल, ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर हैं हमें नहीं चाहिए आपका वोट'। खबर में लिखा है कि सपा विधायक अबरार अहमद ने विवादित बयान दिया है। वह यूपी के सुलतानपुर जिले में इसौली से विधायक हैं। उनका कहना है कि उनको ब्राह्मण और क्षत्रियों के वोट नहीं चाहिए। वीडियो और स्क्रीनशॉट पोस्ट करके दावा किया गया है कि यह बयान व धमकी देने वाले अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट 'विश्वास न्यूज' की पड़ताल में दावा गलत मिला। दरअसल, वायरल वीडियो वर्ष 2014 का है। उसमें दिख रहे शख्स का नाम राजीव कुमार यादव है। बिजनौर सपा के प्रवक्ता ने राजीव के पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया। वहीं, स्क्रीनशॉट में इसौली विधायक अबरार अहमद की बात हो रही है।

सबसे पहले 'विश्वास न्यूज' ने वीडियो की पड़ताल की। इसमें फ्रेम निकालकर गूगल रिवर्स इमेज टूल से सर्च किया गया। इसमें जी न्यूज में 9 अगस्त 2016 को छपी खबर का लिंक मिला। इसमें वीडियो में नजर आ रहा शख्स दिख रहा है। खबर के मुताबिक, शख्स का नाम राजीव कुमार यादव है। वह खुद को सपा नेता बताता है। बिजनौर जिले के कथित सपा नेता का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वह सरकारी कर्मचारी से कह रहा है कि ब्राह्मणों को यूपी छोड़ना पड़ेगा और मोदी के अहमदाबाद में जाना पड़ेगा। उसने यहां तक कहा कि ब्राह्मण घूस लेते हैं।

वीडियो को और सर्च करने पर jantakiawaz में 9 अगस्त 2016 को छपी खबर मिली। इसमें राजीव कुमार यादव का विजिटिंग कार्ड भी दिया गया है। विजिटिंग कार्ड के अनुसार, राजीव कुमार यादव बिजनौर सपा के सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी हैं।

इसकी पुष्टि के लिए 'विश्वास न्यूज' ने विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर पर बात की। नंबर राजीव कुमार यादव का ही है। राजीव कुमार यादव ने कहा, मैं सरकारी नौकरी में हूं और सपा से भी जुड़ा हुआ नहीं हूं। वीडियो के बारे में उन्होंने कहा, यह 2014 का मुरादाबाद का वीडियो है। इसमें बाबू रिश्वत मांग रहा था। विजिटिंग कार्ड के बारे में उन्होंने कहा, यह किसी ने छपवा दिया होगा। मेरा सपा से कोई वास्ता नहीं है।

वहीं, बिजनौर जिले के सपा प्रवक्ता अखलाक पप्पू का कहना है कि राजीव कुमार यादव नाम का कोई भी शख्स सपा से जुड़ा हुआ नहीं है। हां, पार्टी में सैनिक प्रकोष्ठ होने की बात उन्होंने मानी।

अब बात करते हैं स्क्रीनशॉट की। 28 सितंबर 2021 को जी न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, इसौली से सपा विधायक अबरार अहमद ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को लेकर विवादित बयान दिया है। एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने विवादित टिप्पणी की है।

पूरी पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.