Fact Check Story : झारखंड के मुख्यमंत्री ने लाकडाउन को लेकर नहीं किया यह ट्वीट
फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने वायरल ट्वीट की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। पड़ताल के लिए सबसे पहले आनलाइन टूल्स का इस्तेमाल किया गया। संबंधित कीवर्ड टाइप करके सर्च करने पर कई ऐसी खबरें मिलीं जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से वायरल पोस्ट को फेक बताया गया।

नई दिल्ली, विश्वास न्यूज। देश में ओमिकान वेरियंट के बढ़ते केस के बीच सोशल मीडिया में कई प्रकार की फर्जी खबरें भी वायरल हो रही हैं। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से एक फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि झारखंड में लाकडाउन लगने वाला है। 6 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक सब बंद रहेंगे।
फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने वायरल ट्वीट की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। पड़ताल के लिए सबसे पहले आनलाइन टूल्स का इस्तेमाल किया गया। संबंधित कीवर्ड टाइप करके सर्च करने पर कई ऐसी खबरें मिलीं, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से वायरल पोस्ट को फेक बताया गया। पड़ताल के दौरान झाररखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट मिला। इसमें वायरल पोस्ट को फेक बताते हुए लिखा गया कि झारखंड सरकार ने लॉकडाउन जैसा कोई निर्णय नहीं लिया है।
विश्वास न्यूज से बातचीत में रांची के गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि सीएम के फर्जी ट्वीट वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी झामुमो के जिला अध्यक्ष मुश्ताक अहमद के आवेदन पर दर्ज की गई है। फर्जी ट्वीट किसने किया। फर्जी अकाउंट किसने बनाया। इसे लेकर जांच की जा रही है।
विश्वास न्यूज की पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ें।
Edited By Dhyanendra Singh Chauhan