Weekend New Movies: सुशांत सिंह राजपूत स्टारर 'दिल बेचारा' के अलावा देखने को मिलेगा बहुत कुछ, जानें पूरी डिटेल
Weekend New Movies वीकेंड में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म दिल बेचारा रिलीज़ हो रही है। इसके साथ ही साथ कई और फ़िल्में भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं।ष
नई दिल्ली, जेएनएन। Weekend New Shows: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म दिल बेचारा इस हफ़्ते डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। हालांकि, दिल बेचारा को अलावा कई और फ़िल्में हैं, जो इस हफ़्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इस वीकेंड के मनोरंजन के लिए आपके पास क्या-क्या विकल्प हैं...
दिल बेचारा (DIL BECHARA)- सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी स्टारर दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म है, ऐसे में फैंस काफी भावुक हैं। इस फ़िल्म को मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फ़िल्म है। रिलीज़ से पहले इसे काफी बज़ मिल रहा है।
ओमेर्टा (OMERTÀ)- हंसल मेहता की इस फ़िल्म को ज़ी-5 पर 25 जुलाई को स्ट्रीम किया जा रहा है। पाकिस्तानी आंतकवादी उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। दुनियाभर के फेमस फिल्म फेस्टिवल्स से लौटेने के बाद इसे पिछले साल थिएटर में रिलीज़ किया गया। अब यह ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है।
प्रोजेक्ट मराठवाड़ा (PROJECT MARATHWADA)- महाराष्ट्र में सूखा, सूखे में मिलता राहत पैकेज़ और पैकेज़ की तलाश में मरता है किसान। प्रोजेक्ट मराठवाड़ा इसी कहानी है। ओमी पुरी स्टारर इस फ़िल्म को साल 2016 में रिलीज़ किया गया था। अब इसे 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
दूर के दर्शन (DOOR KE DARSHAN)- इस साल कोरोना काल से पहले एक कॉमेडी फ़िल्म दूर के दर्शन रिलीज़ हुई। माही गिल स्टारर दूर के दर्शन में सीधी सिंपल कॉमेडी दिखाई गई है, जो एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। अब यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाले है। अगर आप थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं, तो 25 जुलाई को आप इसे देख सकते हैं।
इन फ़िल्मों के अलावा कुछ हॉलीवुड की फ़िल्मों को भी स्ट्रीम किया जाएगा। विल स्मिथ स्टारर जैमिनी मैन भी इसे हफ्ते अमेज़न प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। इसके अलावा कन्नड़ फ़िल्म फ्रेंच बिरियानी भी इसी वीकेंड अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ रही है। कुल मिलकार दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।