Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: इन पांच शॉर्ट फ़िल्मों के नहीं चाहिए सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन फ्री में लें मजे

Coronavirus Lockdown हम आपको कुछ ऐसी शॉर्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनको देखकर आपका अच्छा टाइम पास हो सकता है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 08:17 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: इन पांच शॉर्ट फ़िल्मों के नहीं चाहिए सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन फ्री में लें मजे
Coronavirus Lockdown: इन पांच शॉर्ट फ़िल्मों के नहीं चाहिए सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन फ्री में लें मजे

 नई दिल्ली, जेएनएन।  कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है। लोग घरों में बंद हैं।  ऐसे में वह ऑफिस का काम कर रहें हैं या तो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आपके पास नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच की लिस्ट भी होगी। हालांकि, वीडियो का सबसे पुराना और सबसे फेमस प्लेटफार्म यूट्यूब पर भी आप बिंज वाच कर सकते हैं।  एंटरटेनमेंट किसी भी साइज में आ सकता है। 3 घंटे  की मूवी हो या बीस मिनट की शॉर्ट फिल्म, मजा सब में है। यूट्यूब पर कुछ चुनिंदा मूवीज़ भी हैं, जो आपको बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मिल जाएगी। हम आपको कुछ ऐसी शॉर्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको देखकर आपका अच्छा टाइम पास हो सकता है। 

loksabha election banner

अधीन 

संजय मिश्रा स्टारर शार्ट फिल्म 'अधीन' फैमिली सेंट्रिक स्टोरी पर आधारित है। परिवार से मिलना वाला प्यार स्वार्थी होता है या निस्वार्थ, इसपर बड़ा सवाल पैदा करता है। अधीन यश वर्मा द्वारा बनाई गई 21 मिनट 42 सेकंड की शार्ट फिल्म है। इस मूवी में संजय मिश्रा, नीरज पुरोहित और अनुप्रिया गोयनका मुख्य भूमिका में हैं।        

गधेड़ो 

जय शर्मा की शार्ट फिल्म 'गधेड़ो' 16 मिनट 07 सेकंड की मूवी है। यह मूवी गधे को इंसान बनाने की आशा पर आधारित है।  इसमें गावं का एक शिक्षक लोगों को अंग्रेजी सिखाने के नाम पर वेबकूफ बनाता है। विक्रांत मेसी जोकि गोरु धोबी का किरदार निभा रहे हैं अपना गधा मास्टर साहब को इंसान बनाने की उम्मीद से सौंप देते हैं।

कृति 

सपन यानि मनोज वाजपई को दोबारा इश्क़ हो जाता है। इस वक़्त प्यार कृति नाम की सुन्दर लड़की से होता है। पर क्या यह प्यार सच्चा है ? इसको पहचाने के लिए डॉ. कल्पना जोकि एक मनोचिकित्सक रहती हैं वह मदद के लिए आगे आती हैं। पर क्या वह सच में मदद कर पाती हैं ? शिरीष कुंदर की इस मूवी में मनोज वाजपई और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। 

देवी 

प्रियंका बनर्जी की इस मूवी में औरतों व बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म को बताया गया है। यह मूवी 13 मिनट 1 सेकंड में बहुत स्ट्रांग मैसेज दे जाती है। यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।  

घर की मुर्गी 

रोजमर्रा की ज़िन्दगी में एक हाउस वाइफ की कहानी है 'घर की मुर्गी'। इस फिल्म में साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं, जो घर का काम करते-करते थक गयी हैं।  घर पर इतना काम करने के बाद भी कोई पहचान ना होना बुरा महसूस कराता है। यह वूमेन सेंट्रिक फिल्म है जोकि 17 मिनट 33 की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.