The Great Indian Murder: अजय देवगन ने किया रिवील- कैसे और क्यों रखा गया वेब सीरीज का टाइटल? देखें दिलचस्प वीडियो
The Great Indian Murder Web Series विकास स्वरूप के नॉवल सिक्स सस्पेक्ट्स का रूपांतरण है। फिर भी इसका शीर्षक द ग्रेट इंडियन मर्डर रखा गया। अब अजय देवगन ने वीडियो जारी करके वजह का खुलासा किया। साथ में प्रतीक गांधी और तिग्मांशु धूलिया भी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन निर्मित वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, एक सवाल सभी के जहन में आ रहा था कि सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स क्यों नहीं रखा गया? आखिर, यह सीरीज विकास स्वरूप के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। सीरीज में एक कत्ल होता है और शक की सुई 6 लोगों की ओर घूमती है, फिर टाइटल क्यों बदला गया। अब इसकी वजह का खुलासा एक वीडियो में किया गया है, जिसमें अजय, लीड एक्टर प्रतीक गांधी और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया शो का टाइट द ग्रेट इंडियन मर्डर रखने की वजह को ह्यूमरस अंदाज में रिवील करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में अजय कहते हैं कि सीरीज बनकर तैयार है, रिलीज होने वाली है, लेकिन नाम क्या रखें? इस पर प्रतीक गांधी कहते हैं कि उन्हें एक आइडिया है। सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स रखते हैं। अजय इसे बहुत स्पष्ट कहते हुए खारिज कर देते हैं। तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि उनका विश्वास है, जिन फिल्मों के टाइटल तीन शब्दों के होते हैं, वो बहुत चलती हैं, जैसे अमर अकबर एंथोनी, पान सिंह तोमर, साहब बीवी और गैंगस्टर... गौरतलब पान सिंह तोमर और साहब बीवी गैंगस्टर तिग्मांशु निर्देशित फिल्में हैं।
इस पर अजय कहते हैं कि कहानी पूरे देश में घूम रही है। हर शहर की कहानी है। फिर अजय सजेस्ट करते हैं- द ग्रेट इंडियन तमाशा। प्रतीक सुझाव देते हैं कि कहानी में सस्पेंस हैं और एक मर्डर भी है। इस पर अजय सभी को मिलाकर सुझाव देते हैं- द ग्रेट इंडियन मर्डर। तिग्मांशु थोड़ी हिचक दिखाते हुए कहते हैं- इसमें चार वर्ड्स हैं... पर ठीक है। अजय ने वीडियो ट्विटर पर साझा करके लिखा- ट्रेलर देख लिया, अब देखो द ग्रेट इंडियन मर्डर के टाइटल की मिस्ट्री। पीछे जाते हुए रिवील कर रहे हैं कि शो का नाम कैसे रखा गया।
Trailer dekh liya ab dekho #TheGreatIndianMurder ke title ki mystery. Turning the clock back to unveil how the show name came to be. @dirtigmanshu @pratikg80 @DisneyPlusHS pic.twitter.com/IxHQmYVMo7— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 21, 2022
नई दिल्ली