'द फैमिली मैन 2' में भी नहीं मिला 'लोनावला में क्या हुआ था'? का जवाब, अब मनोज बाजपेयी ने खोला राज!
एक सवाल है जो लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं वो श्रीकांत की पत्नी शुचि से जुड़ा है। सीजन 2 देखने के बाद भी जिस सवाल का जवाब नहीं मिला वो है लोनावला में क्या हुआ था? सोशल मीडिया पर फैन्स यहीं पूछ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी स्टारर 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर छा गय़ा। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज तक हर तरफ इसकी चर्चा है। इस बार इस सीजन की खास बात हैं इसके कलाकारों का पॉपुलर हो जाना। 'चेल्लम सर' से लेकर 'जेके' तक हर तरफ इनके मीम्स की बाढ़ है। इस कड़ी में एक सवाल है जो लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं वो श्रीकांत की पत्नी शुचि से जुड़ा है। सीजन 2 देखने के बाद भी जिस सवाल का जवाब नहीं मिला वो है 'लोनावला में क्या हुआ था?' सोशल मीडिया पर फैन्स यहीं पूछ रहे हैं पर इसका जवाब शायद मनोज बाजपेयी के पास भी नहीं।
आखिर लोनावला में क्या हुआ था?
सीजन 2 में दिखाया गया कि श्रीकांत ने टास्क छोड़ दी है और अपनी पत्नी को खुश करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पर शुचि हैं कि अपने पति से खुश ही नहीं हैं। कुछ है जो शुचि को परेशान कर रहा है, शायद उनके दोस्त अरविंद के साथ उनका रिश्ता। पिछले सीजन में शुचि, अरविंद के साथ मिटिंग के लिए लोनावला गईं थीं दोनों एक ही कमरे में रुकते, जहां रात को कुछ हुआ, पर क्या? लेकिन, अब इस पर खुद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है।
श्रीकांत को भी नहीं पता इस सवाल का जवाब
पीपिंग मून से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने 'लोनावला में क्या हुआ था' पर जवाब देते हुए कहा- 'यहां तक की खुद श्रीकांत को भी नहीं पता कि लोनावला में क्या हुआ था। उसे भी इस पर किसी तरह का कोई हिंट नहीं है। आपने काफी कुछ देखा है और आपको काफी कुछ पता है, आप जानते हैं कि श्रीकांत वहां नहीं था। श्रीकांत सिर्फ एक ही चीज समझता है और वह ये कि उसकी पत्नी इस शादी में खुश नहीं है।
मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं- 'श्रीकांत, सुचित्रा का नजरिया जानना चाहता है। वह परिवार को साथ रखने की कोशिश करता है। वह जब भी इस बारे में बात करती है, वह खुद भी काफी डर जाता है और परेशान हो जाता है। डायरेक्टर्स और मेकर्स ने तय किया है कि खुद को सुचित्रा की जगह पर रखा जाए और इस सवाल के जवाब के लिए सही समय का इंतजार किया जाए। मैं खुद ये जानना चाहता हूं कि वहां क्या हुआ था।'