Lockdown 3.0 से पहले स्ट्रीम हुई 'थप्पड़', 'बागी 3' और 'कामयाब', यहां कर सकते हैं वॉच
Lockdown 3.0 के शुरू होते ही दर्शकों के पास कई नई फ़िल्में आ गई हैं। इसमें तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ और संजय मिश्रा स्टारर कामयाब शामिल है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Lockdown 3.0: कोरोना वायरस (Coronaviru) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ा दिया गया है। इस बीच ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक के बाद एक नई फ़िल्में स्ट्रीम कर रहे हैं। कुछ नई फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं, तो कुछ थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी फ़िल्मों को स्ट्रीम किया जा रहा है। एक ओर मनोज बाजपेयी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर मिसेज सीरियल किलर रिलीज़ हो गई है, तो दूसरी ओर तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़, संजय मिश्रा स्टारर कामयाब और टाइगर श्रॉफ़ स्टारर बागी को स्ट्रीम किया गया है। आइए जानते हैं...
अमेज़न प्राइम वीडियो पर बागी
28 फरवरी को रिलीज़ हुई अभिनव सिन्हा की फ़िल्म थप्पड़ को काफी तारीफें मिलीं। सिनेमाघरों में भी फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ज्यादा समय नहीं मिल पाया। अब इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। तापसी पन्नू स्टारर इस फ़िल्म में घरेलू हिंसा के मुद्दे को दिखाया गया है। फ़िल्म को अमेज़न पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।
हॉटस्टार वीआईपी पर बागी 3
टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म बागी 3 लॉकडाउन से ठीक पहले सिनेमाघरों में उतरी। लेकिन फ़िल्म के रिलीज़ होते है, कई सारे सिनेमाघर बंद हो गए। अब इस फ़िल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। फ़िल्म अपने जबरदस्त एक्शन सीन को लेकर काफी चर्चा में रही है।
नेटफ्लिक्स पर कामयाब
सजंय मिश्रा का फ़िल्म कामयाब को कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया। फ़िल्म लंबे समय से रुकी हुई थी, लेकिन रेडचिली एंटरटेनमेंट की मदद से रिलीज़ हो सकी। हालांकि, इस पर भी लॉकडाउन का असर दिखा। फ़िल्म ज्यादा लंबे समय तक थिएटर्स में चल नहीं पाई। अब इस फ़िल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इसमें हिंदी सिनेमा साइड एक्टर्स का किरदार निभाने वाले एक्टर की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म की सरहाना क्रिटिक्स ने भी की है।