Move to Jagran APP

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' अब OTT पर होगी स्ट्रीम, जानें- कब और किस प्लेटफॉर्म पर?

Tadap On OTT तड़प से बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अभिनय में डेब्यू किया। उनके साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में नजर आयीं। फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया। फिल्म 3 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:01 AM (IST)
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' अब OTT पर होगी स्ट्रीम, जानें- कब और किस प्लेटफॉर्म पर?
Ahan Shetty Debut Film Tadap To Stream On OTT. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। कोरोना महामारी की अनिश्चतताओं के बीच अहान की पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ठाक-ठाक प्रदर्शन किया था। फिल्म के लिए अहान को काफी तारीफें मिली थीं और उन्हें फ्यूचर स्टार बताया गया। जो दर्शक अहान की डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में देखने से वंचित रह गये, अब उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने का मौका है। 

loksabha election banner

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी तड़प

तड़प ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी यानी अगले शुक्रवार को स्ट्रीम की जा रही है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक मिन लूथरिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मिलन ने बताया कि 28 जनवरी को उनका जन्मदिन होता है और इस साल तड़प प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तड़प एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें तारा सुतारिया ने फीमेल लीड रोल निभाया। फिल्म में अहान और तारा की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 

3 दिसम्बर को हुई थी रिलीज

तड़प पिछले साल 3 दिसम्बर को 1600 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। स्क्रींस की संख्या के लिहाज से देखें तो यह मध्यम आकार की रिलीज है। फिल्म ने 4.05 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया था, जबकि ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 13.52 करोड़ रहा था। पिछले दो सालों में यह बेस्ट स्टार किड डेब्यू रहा। फिल्म ने लगभग 25 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। दिसम्बर की शुरुआत में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद बॉलीवुड फिल्मों को टेलीविजन से पहले ओटीटी पर उतारने का चलन बढ़ गया है। आम तौर पर थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 4 वीक और 8 वीक की विंडो का पालन किया जा रहा है। तड़प, जहां 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर आ रही है, वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो 4 हफ्तों या इससे भी कम समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गयीं। तड़प के बाद रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द राइज हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। वहीं, चंडीगढ़ करे आशिकी भी ओटीटी पर आ चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.