Amazon Prime Video के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की मिलियन डॉलर की डील, लेकर आ रही हैं नए शोज़
इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। ख़ास बात है कि उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर अब पूरी दुनिया के लिए बड़ी स्टार बन गई हैं। एक्टर और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टेज पर लगातार नया कंटेंट लेकर आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने मिलियन डॉलर की डील भी की है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। ख़ास बात है कि उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है।
इस डील के बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर, मैं भाषा और जगह से इतर हमेशा दुनिया पर से आने वाले क्रिएटिव कंटेंट के लिए खुले कैनवास का सपना देखा है। यह हमेशा मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के डीएनए में रहा है और अब अमेज़न इस फाउंडेशन के नई नीव दे रहा है।'
वहीं, वैराइटी में छपी रिपोर्ट में इस डील को लेकर अमेजन स्टूडियो की हेड Jennifer Salke ने बताया, 'प्रियंका और मैं विश्व स्तर पर स्टोरीटेलिंग को लेकर एक जैसा जुनून रखते हैं। प्रियंका ओरिजनल कंटेंट और किरदारों को तैयार के लिए उत्साहित हैं, जो ग्लोबली रिनोट होंगे। वह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं। आने वालों सालों में हम साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
इसे पढ़िएः स्वर्ग के दरवाजे पर भगवान से क्या सुनना चाहते हैं? सुशांत ने ये दिया था इस सवाल का जवाब
आपको बता दें कि इस वक्त प्रियंका चोपड़ा अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ मिलकर दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। पहला रियलटी डांस शो संगीत। इसे वह अपने सिंगर पति निक जोनस के साथ मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। यह खुद उनकी शादी की एक प्रतियोगिता से प्रभावित है। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट एक स्पाई ड्रामा है। इस ड्राम में Richard Madden मुख्य भूमिका में होंगे, जो गेम ऑफ़ थ्रोन्स और बॉडीगार्ड में नज़र आ चुके हैं। ख़ास बात है कि प्रियंका दोनों ही भाषा में काम करने वाली हैं। ऐसे में आने वाले समय में फैंस को उनके प्रोडक्शन हाउस से कई नई सीरीज़ देखने को मिल सकती है।