Gunjan Saxena से भिड़ेंगी ये दो बड़ी वेब सीरीज़, वीकेंड पर होगी टक्कर
Gunjan Saxena के साथ नेटफ्लिक्स पर वीकेंड की शुरुआत होगी। इसके बाद अभय 2 ज़ी-5 और डेंजरस एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल में सिनेमाघर बंद हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि टक्कर बंद हो गई है। अब ओटीटी प्लेटफार्म्स की बीच होड़ देखने को मिलती है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में एक फ़िल्म टक्कर दो वेब सीरीज़ों से होने वाली हैं। यह मामला नेटफ्लिक्स बनाम अन्य बनने वाला है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही गुंजन सक्सेना के सामने के सामने ज़ी-5 और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ खड़ी हैं। आइए जानते हैं...
गुंजन सक्सेना- जाह्ववी कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स से सजी फ़िल्म गुंजन सक्सेना 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। कारगिल गर्ल के नाम से फेमस गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म को पहले थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना था। हालांकि, अब इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जा रहा है। फ़िल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, अब देखना है कि फ़िल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।
अभय 2- ज़ी-5 की वेब सीरीज़ अभय के पहले सीज़न को काफी सही रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद अब दूसरा सीज़न रिलीज़ होने को तैयार है। कुणाल खेमू एक बार फिर इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह के किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं, राम कपूर और चंकी पांडे जैसे एक्टर विलेन के रूप में नज़र आने वाले हैं। ट्रेलर में दोनों का किरदार और लुक दोनों ही काफी दिलचस्प लग रहा है। अब देखना है कि यह क्राइम थ्रिलर दर्शकों को कितना पसंद आता है।
डेंजरस- लंबे समय के बाद बिपाश बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी वापसी कर रही है। इसके लिए उन्होंने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ डेंजरस को चुना है। यह एक किस्म 18 प्लस क्राइम थ्रिलर है। बिपाशा बसु पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगी। यह वेब सीरीज़ भी 14 अगस्त को रिलीज़ होगी। अब देखना होगा कि यह कितना लोगों को आकर्षित कर पाती है। कुल मिलकार दर्शकों के लिए वीकेंड धमाकेदार होने वाला है।