Move to Jagran APP

नेटफ्लिक्स का सरप्राइज! शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंची आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी'

OTT Release चंडीगढ़ करे आशिकी का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जहां बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालांकि समीक्षकों ने इसके विषय को लेकर फिल्म की सराहना की थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 12:41 PM (IST)
नेटफ्लिक्स का सरप्राइज! शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंची आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी'
Chandigarh Kare Aashiqui streaming on Netflix. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गयी है। आम तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स किसी चर्चित फिल्म के आने की पूर्व सूचना जारी करते हैं, मगर चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गयी थी।

prime article banner

प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि फिल्म स्ट्रीम कर दी गयी है। चंडीगढ़ करे आशिकी का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालांकि, समीक्षकों ने इसके विषय को लेकर फिल्म की सराहना की थी। 

जाहिर है कि फिल्म 4 हफ्तों का विंडो पीरियड पूरा करने के बाद सिनेमाघरों में आयी है। 6 जनवरी को फिल्म ने थिएट्रिकल रिलीज के चार हफ्ते पूरे कर लिये। देश में ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने से पहले 4 हफ्तों के विंडो पीरियड को फॉलो कर रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

चंडीगढ़ करे आशिकी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 22.61 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों में फिल्म को दूसरे हफ्ते में पुष्पा- द राइज और स्पाइडरमैन- नो वे होम जैसी फिल्मों का सामना करना पड़ा था। वहीं, तीसरे हफ्ते में 83 के आने के बाद फिल्म की चुनौतियां और बढ़ गयी थीं। चंडगढ़ करे आशिकी ने लगभग 28 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

चुनौतीपूर्ण विषय पर बनी है चंडीगढ़ करे आशिकी

यह फिल्म भी आयुष्मान की उन फिल्मों की अगली कड़ी है, जिसमें वो समाज में वर्जित समझे जाने वाले विषयों को पर्दे पर बेहिचक सामने लाते हैं और लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं।चंडीगढ़ करे आशिकी की कहानी चंडीगढ़ में सेट है। आयुष्मान जिम का मालिक मनविंदर मुंजाल उर्फ मनु के किरदार में हैं, जो बॉडी बिल्डर है और एक स्थानीय बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीतना चाहता है, क्योंकि उसका जिम घाटे में चल रहा है। वाणी कपूर जुंबा क्लास चलाने वाली मानवी बरार के किरार में हैं, जो आयुष्मान के जिम को ज्वाइन करती है। उसके आते ही जिम में एडमिशन लेने वालों की भीड़ बढ़ जाती है।

मनु और मानवी एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं, लेकिन मानवी का एक सच है कि वह एक ट्रांस-गर्ल है, यानी उसने लिंग परिवर्तन कराया है। यह जानने के बाद मनु के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। यहां से कहानी अलग मोड़ लेती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.