Move to Jagran APP

Money Heist फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 'सीजन 5' के बाद इस जबरदस्त किरदार पर आएगी नई वेब सीरीज

मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। पहले पांच एपिसोड्स 3 सितम्बर को रिलीज किये गये थे। वहीं बाकी पांच तीन दिसम्बर को स्ट्रीम किये जा रहे हैं। चौथा सीजन 2020 में आया था जिसमें 8 एसिपोड्स थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:22 AM (IST)
Money Heist फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 'सीजन 5' के बाद इस जबरदस्त किरदार पर आएगी नई वेब सीरीज
Professor is played by Alvaro Morte. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित वेब सीरीज मनी हाइस्ट के फैन हैं और इस बात से दुखी हैं कि 3 दिसम्बर को शो का पर्दा हमेशा के लिए गिर जाएगा, क्योंकि आखिरी सीजन का आखिरी भाग रिलीज हो रहा है तो आपकी उदासी दूर करने के लिए यह खबर पेश है। मनी हाइस्ट शो जरूर खत्म हो जाएगा, मगर इसकी कहानी जारी रहेगी। नेटफ्लिक्स ने इस स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज के स्पिन ऑफ बर्लिन का एलान किया है। 

loksabha election banner

मंगलवार को हुई एक ग्लोबल फैन इवेंट में प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि बर्लिन 2023 में रिलीज होगी। इस स्पिन ऑफ सीरीज में शो के प्रमुख किरदार आंद्रेस दे फोनोलोसा यानी बर्लिन की बैक स्टोरी दिखायी जाएगी। बर्लिन, इस किरदार का छद्म नाम है। सीरीज में सभी किरदारों को किसी ना किसी शहर का नाम दिया गया है। दरअसल, बर्लिन मनी हाइस्ट के मुख्य किरदार और मास्टरमाइंड प्रोफेसर यानी अलवारो मोर्ते क बड़ा भाई है और रॉयल मिंट ऑफ स्पेन में हाइस्ट के दौरान प्रोफेसर के बाद दूसरा सबसे अहम टीम मेंबर था। 

बर्लिन का किरदार बेहद दिलचस्प दिखाया गया है। वो प्रोफेसर की तरह संजीदा नहीं है, अतरंगी है। औरतों में दिलचस्पी लेता है। हाइस्ट की फूल प्रूफ योजनाएं बनाने में उसकी अहम भूमिका रही। शो में बर्लिन का किरदार कई रंग और जज्बात से गुजरता है। शुरुआत में टीम मेंबर्स से टकराने वाला बर्लिन अंतत: अपनी लीडरशिप से उन्हें प्रभावित कर लेता है। बर्लिन को एक असाध्य बीमारी हो जाती और पहली हाइस्ट के दौरान टीम को बचाते हुए मारा जाता है। 

मनी हाइस्ट सीजन 5 के पहले वॉल्यूम में भी बर्लिन की झलकियां दिखायी गयी थीं और उसकी बैक स्टोरी के कुछ हिस्से दर्शकों ने देखे। उसकी प्रेम कहानी और बेटे को इंट्रोड्यूस करवाया गया था। शो में यह किरदार स्पेनिश एक्टर पेद्रो अलोंसो निभाते हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने एलान किया कि मनी हाइस्ट के कोरियन वर्जन में स्क्विड गेम के पार्क हाए-सू बर्लिन का किरदार निभाएंगे।

आखिरी सीजन में 10 एपिसोड्स

मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। पहले पांच एपिसोड्स 3 सितम्बर को रिलीज किये गये थे। वहीं, बाकी पांच तीन दिसम्बर को स्ट्रीम किये जा रहे हैं। चौथा सीजन 2020 में आया था, जिसमें 8 एसिपोड्स थे। चारों सीजन स्पेनिश के अलावा अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

टीवी पर फ्लॉप रहा था शो

मनी हाइस्ट स्पेनिशन में ला काला दे पापेल (La Casa de Papel) नाम से बनायी गयी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर शो फ्लॉप रहा था। इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था।

इस फ्लॉप टीवी सीरियल में नेटफ्लिक्स ने जान फूंकी। नेटफ्लिक्स ने इस शो के राइट्स खरीदे और पूरी दुनिया को दिखाने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं किया, लेकिन स्पेन के बाहर के दर्शकों को यह खू़ब पसंद आया। ऐसे में धीरे-धीरे शो वर्ल्ड वाइड हिट हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.