Laghushanka: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले यहां धमाल मचाएंगी 'गोलू गुप्ता', देखिए ट्रेलर
Laghushanka मिर्ज़ापुर में गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी की अगली फ़िल्म सोनी लिव पर आ रही है। लधुशंका नाम की फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह मिर्ज़ापुर 2 से एक हफ्ते पहले रिलीज़ हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Laghushanka: मिर्ज़ापुर 2 के लिए गोलू गुप्ता किताबें छोड़कर बंदूक उठा ली है। हालांकि, वह मिर्ज़ापुर 2 के रिलीज़ से एक हफ्ते पहले ही धमाल मचाने वाले हैं। जी हां, हम बात करे रहे हैं गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की। श्वेता अपकमिंग शॉर्ट फ़िल्म लघुशंका सोनी लिव पर 16 अक्टूबर को दस्तक देने वाली है। ख़ास बात है ठीक इसके एक हफ्ते बाद 23 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर 2 भी रिलीज़ होगी।
क्या लघुशंका की कहानी
ऑदरअसल, जारी किए ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की और उसकी मां बात करे रहे हैं। वे दोनों किसी रोग को लेकर बात कर रहे हैं। मां कहती हैं एक हफ्ते पहले ठीक हो गया था। अब होम्योपैथ भी काम नहीं कर रहा है। लड़की शादी भी होने वाली है। वह अपनी मां इस बात का भी जिक्र करती है कि क्या लड़की वालों को बता देना चाहिए। हालांकि, उसकी मां इसका जवाब नहीं दे पाती है। ट्रेलर देखकर फ़िल्म कहानी काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है।
निखिल ने लिखी है कहानी
श्वेत्रा त्रिपाठी के इस शॉर्ट फ़िल्म की कहानी निखिल मल्होत्रा ने लिखी है। साथ ही साथ इस शॉर्ट फ़िल्म का निर्देशन भी किया है। इससे पहले वह दंगल, छिछोरे और गुंजन सक्सेना जैसी फ़िल्मों में को-राइटर रह चुके हैं। फैंस को इस बार उनसे ऐसी ही उम्मीद है। देखना है कि लेखन के बाद निखिल निर्देशन में क्या कमाल दिखाते हैं?
इन वेब सीरीज़ से टक्कर
लधुशंका के लिए टक्कर काफी बड़ा होने वाला है। इसमें ज़ी-5 पर 16 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है पॉयजन 2। पॉयजन 2 के साथ आफताब शिवदासानी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, एमएक्स प्लेयर पर लव का पंगा रिलीज़ हो रही है। अब देखना है कि लधुशंका को कितना प्यार मिलता है।