Move to Jagran APP

Bigg Boss OTT: पीरियड्स में नेहा भसीन ने उड़ाया दिव्या अग्रवाल का मजाक, दिव्या के ब्वॉयफ्रेंड की बहन ने ट्वीट कर सिंगर को लगाई लताड़

दरअसल हाल ही में पंचायत टास्क के दौरान नेहा भसीन ने कहा कि दिव्या फूली हुई लग रही हैं। नेहा की ये बात दिव्या को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने नेहा को जवाब देते हुए कहा कि आप कैसे किी महिला से पीरियड्स को लेकर मजाक कर सकती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 12:37 PM (IST)
Bigg Boss OTT: पीरियड्स में नेहा भसीन ने उड़ाया दिव्या अग्रवाल का मजाक, दिव्या के ब्वॉयफ्रेंड की बहन ने ट्वीट कर सिंगर को लगाई लताड़
Photo Credit : voot Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर होस्टेटड विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' शुरू होने के साथ ही सुर्खियों में आ गया है। शों में कंटेस्टेंट को लेकर लगातार घर में हो रहे लडाई-झगड़े फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। कई बार शो में झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कंटेस्टेंट के बीच तवान साफ देखने को मिलता है। हाल ही में दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला। वहीं बीते रविवार को टेलीकास्ट हुए वीकेंड का वॉर एपिसोड में करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल को उनके बर्ताव के लिए खूब लताड़ लगाई थी। करण ही नहीं बल्कि नेहा के इस बर्ताव से सभी घरवाले भी काफी नाराज हुए थे। नेहा ने दिव्या के पीरियड का मजाक बनाया था जो किसी को भी पसंद नहीं आया था।

loksabha election banner

हाल के एक एपिसोड में नेहा और दिव्या के बीच तनाव देखने को मिला है। जिसके बाद गुस्से से आग बबूला हुई नेहा ने दिव्या के पीरियड का मजाक भी उड़ा दिया। नेहा की ये बात दिव्या अग्रवाल के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद की बहन वेदिका सूद को बिल्कुल पंसद नहीं आई। वेदिका ने ट्विटर पर ट्वीट कर नेहा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है नेहा भसीन ने वास्तव में पीरियड्स के कारण दिव्या को बॉडी शेम्ड किया। घर के मेहमान इसे क्यों नहीं देख सकते हैं और उन्हें दिव्या अग्रवाल परर गैंग अप क्यों करना है? बिग बॉस ओटीटी उच्चतम क्रम की B**** ये नेहा है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

दरअसल हाल ही में पंचायत टास्क के दौरान नेहा भसीन ने कहा कि दिव्या फूली हुई लग रही हैं। नेहा की ये बात दिव्या को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने नेहा को जवाब देते हुए कहा कि आप कैसे किी महिला से पीरियड्स को लेकर मजाक कर सकती हैं। हालांकि दिव्या को गुस्से में नेहा ने उन्हें तुरंत समझाया कि वो उन्हें ताना नहीं मार रही थी। और ना ही उन्हें नाराज करना चाहती थी। लेकिन नेहा की ये बता कहीं न कहीं दिव्या के ब्वॉयफ्रेंड वरुण की बहन को अच्छी नहीं लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.