Move to Jagran APP

चुपके-चुपके अपने प्यार को संवारने वाले किसी के Dhappa के हुए शिकार

प्यार करने वाले अपने प्यार को छुपाने के लिए सारी हदे पार कर देते हैं। ये लोग प्यार के सागर में डूबना चाहते हैं लेकिन उनके जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती है जिसे वो समाज और रिश्तेदारों से छुपाकर रखना चाहते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 05:04 PM (IST)
चुपके-चुपके अपने प्यार को संवारने वाले किसी के Dhappa के हुए शिकार
Dhappa Web Show Know About Monalisa Jay Bhanushali Upcoming Web Show

ब्रांड डेस्क। प्यार करने वालों की अपनी ही ‘प्यार की परिभाषा' होती है, कोई खुल्लम-खुल्ला प्यार करता है, तो कोई चुपके-चुपके अपने प्यार को संवारता है। दोनों तरह के प्यार का एक ही मकसद है, अपने प्यार को सही अंजाम पर ले जाना। हालांकि, जो चुपके-चुपके प्यार करते हैं, उनकी कहानी काफी दिलचस्प होती है। उसमें रोमांस के साथ-साथ रहस्य और रोमांच का तड़का भी होता है। आपके आसपास भी प्यार की कई कहानियां पनप रही होंगी, जो बाहर तभी आएंगी जब कोई धप्पा मारेगा। तब जाके पता चलता है कि कहीं न कहीं खिचड़ी पक रही थी।                                                                                                                      

prime article banner

प्यार करने वाले अपने प्यार को छुपाने के लिए सारी हदे पार कर देते हैं। ये लोग प्यार के सागर में डूबना चाहते हैं, लेकिन उनके जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती है, जिसे वो समाज और रिश्तेदारों से छुपाकर रखना चाहते हैं। जिसके लिए वो कई झूठ बोलते हैं, बात को टालते हैं, पकड़े जाने पर बहाने बनाते हैं, लेकिन इतनी कोशिशों के बावजूद भी वे भूल जाते हैं कि कोई है जो उनके ऊपर पैनी नजर रख रहा है। बस मौके की तलाश में है।

परिवार और समाज से छुपते-छुपाते इसी तरह के प्यार और रोमांस को Hungama Play अपने नए हिंदी ओरिजनल कॉमेडी शो Dhappa के साथ बाहर लेकर आ रहा है। इस शो में 5 दिलचस्प स्टोरी दिखाई जाएंगी। एक स्टोरी में जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले प्रेमी युगल अपने पास कॉन्ट्रासेप्टिव रखने पर संघर्ष करते हुए दिखाई देंगे, तो वहीं दूसरी स्टोरी में यंग स्टूडेंट के साथ प्रोफेसर का प्यार कहीं बाहर न आ जाए, इसी की जद्दोजहद दिखाई देगी। एक और कहानी में नई नवेली दुल्हन उम्मीद से थोड़ी जल्दी ही गुड न्यूज सुना देती है, तो वहीं दो दोस्त जिनकी शादी करवाने के लिए उनका परिवार साजिश रचता है। एक अन्य स्टोरी में अंतिम संस्कार की वजह से शादी से पहले कपल्स मिलते हैं और उन्हें कुछ वक्त बिताने का समय मिलता है। इन सभी कहानियों में कपल्स कहीं न कहीं, कुछ न कुछ राज छुपाते हैं, जो इस शो काफी दिलचस्प बनाता है।

कोई भी स्टोरी अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छे कलाकारों से याद की जाती है। Hungama Play के Dhappa शो में आपको मोनालिसा, जय भानुशाली, अबीगैल पांडे, क्रिसन बैरेटो, विशाल सिंह, सनम जौहर, स्मृति खन्ना, अभिषेक

कपूर, समृद्धि बावा, दिशांक अरोड़ा, साक्षी शर्मा, वरुण जैन और मोहित दुसेजा जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा, इस शो में शीला शर्मा, पृथ्वी सांखला, शहाब खान, राजेश खेरा, चारु मेहरा, रुद्र कौशिक, प्रिया पांडे, नरेंद्र गुप्ता, नेहा बम्ब और नितिन वखारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि Dhappa शो का निर्देशन अनिल वी कुमार और साकेत यादव ने किया है, जिसके प्रोड्यूसर अनिल वी कुमार हैं। यह शो जल्द ही Hungama Play और इसके पार्टनर नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

इस दुनिया में प्यार हर कोई चाहता है, वो न तो उम्र देखता है और न ही कोई जगह। लेकिन सच्चाई यह भी है कि हम हर चीज हर किसी के सामने नहीं कर सकते, क्योंकि समाज का बंधन होता है, इसलिए छुपाना भी मजबूरी हो जाता है। लेकिन इसी लुका छुप्पी के खेल में हम यह नहीं कह सकते कि जो छुपाया जा रहा है, कोई देखेगा नहीं या कोई धप्पा नहीं मारेगा। क्योंकि आपके प्यार की कहानी में पोल खोलने वाला रिश्तेदार हो सकता है, पड़ोसी हो सकता है या फिर आपका करीबी दोस्त। भूल जाओ कि राज ने सिमरन से क्या कहा? Dhappa की दुनिया में, छोटे छोटे शहरों में ऐसी बड़ी बड़ी बातें होंगी।' अगर आपको ऐसी लव स्टोरी पसंद है, जो अनोखी होने के साथ-साथ ह्यूमर से भरपूर हो, तो आपको Dhappa शो जरूर देखना चाहिए। यह शो हंसाता है और प्यार के रहस्य को भी छुपाता है।

लेखक- शक्ति सिंह

Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.