Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: 'महाभारत' और 'रामायण' के बाद अब 'शक्तिमान', यहां कर सकते हैं बिंज वॉच

Coronavirus Lockdown दूरदर्शन पर महाभारत और रामायण के बाद लोग अब शक्तिमान और मालगुडी डेज़ जैसे शोज़ की मांग कर रहे हैं। हालांकि यह अभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 12:14 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: 'महाभारत' और 'रामायण' के बाद अब 'शक्तिमान', यहां कर सकते हैं बिंज वॉच
Coronavirus Lockdown: 'महाभारत' और 'रामायण' के बाद अब 'शक्तिमान', यहां कर सकते हैं बिंज वॉच

नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस की वज़ह से देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में दूरदर्शन ने घर बैठे लोगों का मनोरंजन करने के लिए गोल्डन एज के टीवी शोज़ को वापस टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया है। इसमें रामानंद सागर की 'रामायण', बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' और अपने समय की फेमस स्पाई सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' शामिल है।

loksabha election banner

इन सीरियल्स के बाद अब लोग अपने पसंदीदा और कुछ पुराने शोज़ की मांग कर रहे हैं। सबसे ज़्यादा मांग 90 के दशक के इंडियन सुपर हीरो शो 'शक्तिमान' की हो रही है। लोग चाह रहे हैं कि दूरदर्शन पर 'शक्तिमान' को वापस से प्रसारित किया जाए। हालांकि, अगर आप इस शो के फैंन हैं और इस लॉकडाउन वाले हालात में देखकर टाइम पास करना चाहते हैं, तो आपके लिए मौका है। 

दूरदर्शन ना सही, लेकिन 'शक्तिमान' ऑनलाइन उपलब्ध है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने ट्वीट करके बताया है कि 'शक्तिमान' समेत गोल्डन एज के कई शो उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। अमेज़न ने ट्वीट कर लिखा, 'टाइम मशीन की खोज़ करने की क्या जरूरत है, जब आप अपने बचपन के शो/ फ़िल्में हमारी सर्विस पर देख सकते हैं।' इसके साथ ही अमेज़न ने एक लिस्ट भी जारी की, जिसमें बताया गया है कि कौन-कौन-से शोज़ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ये रही लिस्ट-

  • शक्तिमान
  • मालगुडी डेज़
  • अलाद्दीन
  • हैरी पॉटर
  • फौजी
  • स्टुअर्ट लिटिल
  • सिंड्रेला
  • राजा और रेंचो
  • स्नो व्हाइट
  • क्लासिक पोपाय
  • गौरतलब है कि ये वो शोज़ हैं, जो अपने दौर में काफी फेमस रहे हैं। ये शोज़ उस दौर में आए, जब लोगों के घरों में टीवी अपनी पकड़ बना रही थी। इन शोज़ को उस दौर में खूब लोकप्रियता मिली। वहीं, इसके अलावा अमेज़न प्राइम वीडियो लगातार नए शोज़ और फ़िल्में भी स्ट्रीम कर रहा है। इसमें हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म 'जवानी जानेमन' भी शामिल है। ऑस्कर विनिंग फ़िल्म 'पैरासाइट' को भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा चुका है। इसका भी मज़ा आप ले सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.