Move to Jagran APP

बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद आई 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए किसने क्या कहा

इस फ़िल्म के रिलीज़ के बाद से इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए इस फ़िल्म की तारीफ कर रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 09:07 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 09:47 PM (IST)
बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद आई 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए किसने क्या कहा
बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद आई 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए किसने क्या कहा

 नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच इरफ़ान ख़ान स्टारर फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम इस सोमवार को रिलीज़ हो गई। इस फ़िल्म को लॉकडाउन से पहले थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था। हालांकि, सिनेमाघरों के बंद होने के बाद इसे हटा लिया गया। मेकर्स ने इसे वापस रिलीज़ करने की बात कही थी। इस बीच डिज़नी + हॉटस्टार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी मीडियम को रिलीज़ कर दिया। इस फ़िल्म के रिलीज़ के बाद से इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए इस फ़िल्म की तारीफ कर रहे हैं।

loksabha election banner

करण  जौहर ने भी इस फ़िल्म को ऑनलाइन ही देखा। उन्होंने कहा, ' यह एक इतनी अच्छी फ़िल्म है, जिसको पूरा परिवार एक समय में एक साथ बैठकर देख सकता है। ऐसे समय में  ऐसी चीजे ही सूरज की किरण जैसी लगती हैं। मैं अपने दोस्त दिनेश विजन और होमी अदाजानिया को पर्दे पर जादू के लिए बधाईयां देना चाहता हूं। इसकी पावरफुल कास्ट को इरफ़ान ख़ान ने जोड़कर रखा है।'

इसके अलावा अजय देवगन ने भी इस फ़िल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जाइए और बाप बेटी का सफर जिसमें भरपूर ज़िंदगी और सपने हैं। उसे देखिए।

कृति सनोन को भी फ़िल्म काफी पसंद आई। उन्होंने इसको लेकर कहा, 'यह फ़िल्म बड़े पर्दे का हक रखती है। लेकिन जब हम लोग घर पर हैं, तो क्यों इंतज़ार करना।' इसके अलावा दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने भी इस फ़िल्म की तारीफ की। 

आपको बता दें कि 'अंग्रेजी मीडियम' इरफ़ान की लेटेस्ट फ़िल्म है। यह 'हिंदी मीडियम' फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फ़िल्म है। इरफ़ान लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे हैं। इस बीच उनके फैंस को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से यह दर्शकों तक नहीं पहुंच पाईं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.