Move to Jagran APP

विवादित योग टीचर बिक्रम चौधरी पर आ रहा वेब शो, नेटफ्लिक्स पर दिखाए जाएंगे सभी पहलू

इस शो का नाम बिक्रम योगी गुरु प्रीडिएटर है। इसके नाम से ही शो के कंटेंट के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:22 PM (IST)
विवादित योग टीचर बिक्रम चौधरी पर आ रहा वेब शो, नेटफ्लिक्स पर दिखाए जाएंगे सभी पहलू
विवादित योग टीचर बिक्रम चौधरी पर आ रहा वेब शो, नेटफ्लिक्स पर दिखाए जाएंगे सभी पहलू

नई दिल्ली, जेएनएन। एक योगी जो 40 डिग्री सेलियस के तापमान में योग करता था। जिनके शिष्यों  में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन का नाम आता है। जिनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप है। ऐसी ही योग टीचर को लेकर नेटफ्लिक्स एक वेब शो लेकर आ रहा है। यह एक किस्म का डॉक्यूमेंट्री शो है। इसमें बिक्रम की ज़िंदगी के सभी पहलुओं को दिखाया जाएगा। इस शो का नाम 'बिक्रम: योगी, गुरु, प्रीडेटर' है। इसके नाम से ही शो के कंटेंट के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

loksabha election banner

फिलहाल इस वेब शो का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जिसमें बिक्रम चौधरी के जीवन की झलक दिखाई गई है। उनका उदय कैसा होता है और वह कैसे योग टीचर से गुरु बन जाता है। आखिर में कैसे उनका साम्राज्य ख़त्म हुआ। इस वेब शो में कुछ महिलाएं भी हैं, जो बिक्रम के दूसरे पहलुओं के बारे में बात कर रही है। वह यह बताती हैं कि वह पर्दे के आगे टीचर था, लेकिन पीछे उसका रूप इससे उलट था।

बिक्रम चौधरी का जीवन काफी विवादित रहा है। कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए हैं। भारत के कोलकाता में पैदा हुए बिक्रम ने करीब 26 योग आसान पर अपना पेटेंट कराया है। उन्होंने योग के जरिए अमेरिका में काफी संपत्ति इकठ्ठा कर ली। लेकिन आरोपों के बाद काफी नुकासन हुआ। साल 2017 में उनके खिलाफ वॉरंट भी जारी हुआ। ऐसे में नेटफ्लिक्स पर आ रहा शो इन सभी पहलुओं को कवर कर रहा है।

इस सीरीज़ को भारत समेत पूरी दुनिया में 20 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। 'द आइरिशमैन' के रिलीज़ से पहले यह एक जबरदस्त शो होगा। टोरंटो फ़िल्म फेस्टिवल में साल 2019 के लिए यह डॉक्यूमेंट्री ऑफ़िशियल सिलेक्शन थी। इसे सराहना भी मिली थी। अब देखने वाली बात होगी कि यह दर्शकों को कितना पसंद आती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.