Move to Jagran APP

Moose Jattana ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बारे में कही ऐसी बात, लोग बोले- 'बत्तमीज लड़की'

इसी बीच शो के ही एक कंटेस्टेंट ने शमिता का मजाक बनाते- बनाते शिल्पा और राज को भी घसीट लिया। ये बात दर्शकों को पसंद नहीं आई और उन्होंने Moose Jattana की क्लास लगा दी। दरअसल अश्लील वीडियो के मामले में राज कुंद्रा कई दिनों से जेल में बंद हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:05 AM (IST)
Moose Jattana ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बारे में कही ऐसी बात, लोग बोले- 'बत्तमीज लड़की'
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मुस्कान जट्टाना, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म से शुरू किया गया है। टेलीविजन प्रीमियर से करीब छह हफ्ते पहले ही ओटीटी पर फैंस शो को देख रहे हैं। शो हर बार की तरह ही काफी मजेदार है जिसमें अलग- अलग तरह कंटेस्टेंट्स आए हैं। शो में लड़ाई- झगड़ा, प्यार- मोहब्बत सबकुछ भर-भरकर देखने को मिल रहा है। इस बार शो का हिस्सा अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी बनी हैं। बहन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के मुसीबत में फंसे होने के बावजूद शमिता शो का हिस्सा बनी हैं। इसी बीच शो के ही एक कंटेस्टेंट ने शमिता का मजाक बनाते- बनाते शिल्पा और राज को भी घसीट लिया। ये बात दर्शकों को खासा पसंद नहीं आई और उन्होंने Moose Jattana की क्लास लगा दी।

loksabha election banner

दरअसल अश्लील वीडियो के मामले में राज कुंद्रा कई दिनों से जेल में बंद हैं। ऐसे में शिमिता शेट्टी अपनी बहन और पूरे परिवार को मुश्किल हालात में छोड़कर शो का हिस्सा बनी हैं। जाहिर सी बात है ये समय शमिता के लिए भी कठिन ही होगा। लेकिन फिर भी वो शो में अपनी 100 प्रतिशत दे रही हैं। बिग बॉस की कंटेस्टेंट मुस्कान जट्टाना ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम लेकर शमिता शेट्टी को काफी परेशान किया है। जिसके बाद अब उन्होंने शिल्पा और राज का नाम लेकर शमिता शेट्टी का मजाक उड़ाया है।

सोशल मीडिया पर मुस्कान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्कान बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में बैठी नजर आ रही हैं। यहां मुस्कान प्रतीक सहजपाल के साथ बात कर रही हैं। मुस्कान कहती हैं, 'मैंने सुना था कि शमिता शेट्टी ने अपनी बहन की शादी की वजह से बिग बॉस का घर छोड़ा था। अब अपनी बहन की वजह से ही शमिता शेट्टी दोबारा इस घर में आ गई है।' ऐसा कहकर मुस्कान जोर- जोर से हंसने लगती हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स मुस्कान को इस बात के लिए लताड़ लगा रहे हैं। सभी लोग शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को इसमें घसीटने के लिए मुस्कान को गलत कह रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो मुस्कान को बत्तमीज तक कह दिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss15.colorstv)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.