तो क्या युविका बनाएंगी प्रिंस को भाई
एकता कपूर के शो 'कहानी घर घर की' में तो किरण करमरकर और रिंकू करमरकर ने भी भाई बहन का किरदार निभाया था।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ दिनों पहले ही प्रिंस नरूला ने सोशल साइट्स पर युविका चौधरी की ढेर सारी तस्वीरें साझा की थीं, जिससे यह बात स्पष्ट हो गई थी कि प्रिंस और युविका सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अब लंबे समय तक प्रिंस और युविका कपल नहीं रह जाएंगे।
नहीं नहीं अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में दूरियां आ गई हैं और दिल मिलने से पहले ही दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। हम तो यहां रील लाइफ की बात कर रहे हैं। दरअसल, दोनों अब कपल की तरह स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे। वजह यह है कि एंड टीवी के हिट शो 'बढ़ो बहू' में जल्द ही प्रिंस की बहन की एंट्री होने वाली है और शो के मेकर्स ने इस शो के लिए युविका चौधरी को अप्रोच किया है। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। यह किरदार स्ट्रीट स्मार्ट लड़की होगी, जो कि शो में प्रिंस की बहन के किरदार में होंगी। मेकर्स को लगता है कि युविका यह किरदार अच्छी तरह निभा सकती है, क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने जीटीवी के शो में काफी बेहतरीन काम किया है। युविका को किरदार के लिए अप्रोच तो किया गया है लेकिन देखना अब यह है कि खुद युविका इस किरदार के लिए तैयार होती हैं या नहीं।
रिवील हुआ फ़िल्म 'इंदु सरकार' से नील नितिन मुकेश का संजय गांधी लुक
अगर वाकई युविका मान जाती हैं तो वह पहली कलाकार नहीं होंगी, जो अपने लव इंटरेस्ट के साथ बहन के किरदार में नजर आयेंगी। एकता कपूर के शो 'कहानी घर घर की' में तो किरण करमरकर और रिंकू करमरकर ने भी भाई बहन का किरदार निभाया था।