Move to Jagran APP

जब खुद शहनाज कौर के लिए लड़का पसंद करने पहुंचे थे सिद्धार्थ शुक्ला, बंद आंखों से भी सना ने पहचान लिया था सिड को, देखें वीडियो

40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत ने उनके पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया। उनके करीबी उनके चाहने वालों दोस्तों के लिए उनका जाना बहुत दुखद रहा। लेकिन सिद्धार्थ के परिवार के बाद सबसे ज्यादा उनका जाना शहनाज कौर गिल के लिए दुखद रहा।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 11:17 AM (IST)
जब खुद शहनाज कौर के लिए लड़का पसंद करने पहुंचे थे सिद्धार्थ शुक्ला, बंद आंखों से भी सना ने पहचान लिया था सिड को, देखें  वीडियो
Photo Credit : Shehnaaz Kaur Gill Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आज हर किसी का दिल टूट चुका है। इस खबर ने मानों एक झटके में तूफान ला दिया। इस बात पर यकीन कर पाना आज हर किसी के लिए काफी मुश्किल है। महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत ने उनके पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया। उनके करीबी उनके चाहने वालों और दोस्तों के लिए उनका जाना बहुत दुखद रहा। लेकिन सिद्धार्थ के परिवार के बाद सबसे ज्यादा उनका जाना शहनाज कौर गिल के लिए दुखद रहा। दोनों 'बिग बॉस 13' के घर में करीब आए और उनकी दोस्ती इनती गहरी हो गई कि एक दूसरे के बिना एक पर भी रह पाना उनके लिए मुश्किल था। वहीं फैंस ने भी दोनों को खूब प्यार दिया। उनकी जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इन्हें एक प्यारा सा नाम 'सिडनाज' दे दिया। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आंखें बंद होने के बाद भी वह उन्हें पहचान जाती हैं। यहां देखें प्यारा सा वीडियो...                                                                    

loksabha election banner

सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल बंद आंखों से भी भी पहचान लेती थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज टीवी शो 'मुझे शादी करोगे' में नजर आईं थीं। इस शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ने के लिए पहुंची थीं। इसी शो में शहनाज को सपोर्ट करने सिद्धार्थ शुक्ला पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती की थी। वहीं इस दौरान दोनों से एक गेम खेलने को कहा गया जिसमें शहनाज को आंख बंद करके सिद्धार्थ को पहचानना था।

वीडियो में आप देख सकते हैं शहनाज की आंखों पर पट्टी बंधी थीं। वहीं मनीष पॉल उनसे लड़कों को छूकर उनकी पर्सनालिटी जानने के लिए कहते हैं, जैसे ही शहनाज, सिद्धार्थ के पास पहुंचती हैं। वह कहती हैं, ये इसकी बॉडी बिलकुल सिद्धार्थ शुक्ला जैसी फीलिंग दे रही है। इसके बाद जैसे ही शहनाज के अपनी आंखों से पट्टी हटाती हैं वह सिद्धार्थ को देखकर खुशी से उछल जाती हैं। वहीं वह प्यार से सिड को गले लगा लेती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.