जब शो के दौरान भारती सिंह को गलत तरीके से छूते थे लोग, सालों बाद छलका दर्द, कहा- इसलिए मम्मी...
भारती सिंह ने बताया जब वो शो के लिए जाती थीं तो लोग गलत तरीके से उन्हें छूते थे। हालांकि तब उन्हें ये बात समझ नहीं आती थी इसलिए अपनी मम्मी को हमेशा साथ रखती थीं। साथ ही बताया कि अब वो बदल गईं हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन भारती सिंह के फैन्स की एक लंबी फेहरिस्त है। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में स्थान बनाने वाली भारती की संघर्ष की दास्तान से हम सभी वाकिफ हैं। भारती भी काफी बार बता चुकी हैं कि कैसे पिता के जाने के बाद उनका परिवार मुश्किलों से गुजर रहा था। अब भारती ने कुछ ऐसा बताया है जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। भारती ने बताया कि किस तरह करियर के शुरू में वो मां को साथ लेकर शोज़ करने जाती थीं और इसके पीछे एक खास वजह थी। वो वजह ये थी कि, शो के दौरान लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे।
गलत तरीके से छूते थे लोग
भारती सिंह ने मनीष पॉल के साथ इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई कड़वी सच्चाई शेयर किए। उन्होंने बताया कि किस तरह जब वो शो के लिए जाती थीं तो लोग गलत तरीके से उन्हें छूते थे। हालांकि तब उन्हें ये बात समझ नहीं आती थी और उन्हें पता ही नहीं चलता था कि उनके साथ क्या हुआ है। इन सबसे बचने के लिए मैं हर शो पर मम्मी को लेकर जाने लगी।
तब भारती के यह सब समझ नहीं आता था
भारती ने आगे बताया कि मैं जहां जाती थी मम्मी मेरे साथ जाती थीं। लोग उस वक्त भारती की मम्मी को दिलासा देते थे कि डरिए मत वो भारती का ख्याल रखेंगे। लेकिन भारती को उस वक्त ऐसी बातों की जानकारी कम थी और उन्हें पता नहीं चलता था कि कौन उन्हें किस इरादे से छू रहा है। साथ ही भारती ने बताया कि जो कॉर्डिनेटर्स आपको पैसा देते हैं, वो ही आपकी कमर पर हाथ लगाते हैं। यह सब बहुत बुरा लगता है।
मनीष पॉल से सांझा किया दर्द
भारती ने मनीष पॉल से आगे कहा कि पहले मुझे यह सब समझ नहीं आता था तब वो नासमझ थीं। पर अब सबकुछ समझ आने लग गया है। अब वो अपने लिए आवाज भी उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब वो अपने लिए लड़ाई लड़ सकती हैं। उनके अंदर अब वो हिम्मत आ चुकी है कि अब वो लोगों से पूछ सके कि मेरी तरफ क्या देख रहे हो।