Maharashtra में कर्फ्यू के बीच अनीता हसनंदानी ने पति के साथ अकेले सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें वीडियो
Anita Hassanandani Birthday Video फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केसेज़ और कर्फ्यू को देखते हुए अनीता ने अपना जन्मदिन पर घर पर ही सैलिब्रेट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केसेज़ और कर्फ्यू को देखते हुए अनीता ने अपना जन्मदिन पर घर पर ही सैलिब्रेट किया है। इस मौके पर बस उनके लविंग हसबैंड रोहित रेड्डी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने घर पर होकर भी अनीता का दिन ख़ास बना दिया। अनीता के जन्मदिन पर भले ही उनके दोस्त उनके साथ मौजूद न रहे हों, लेकिन एक्ट्रेस के सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं रही। इस बात का सबूत है उनका वीडियो जो अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनका घर गुब्बारों और फूलों से सजा नज़र आ रहा है। वीडियो में अनीता के बर्थड के लिए दो केक भी नज़र आ रहे हैं। वहीं वीडीयो को आखिर में अनीता और रोहित एक दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी उनके हर वीडियो की तरह काफी प्यारा है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘लॉकडाउन बर्थडे 2021’। देखें वीडियो।
अनीता के बर्थडे पर रोहित ने उन्हें अलग तरह से जन्मदिन की बधाई भी दी है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। फोटो में अनीता बड़े सुकून के साथ सोती दिख रही हैं और रोहित उनकी फोटो क्लिक कर रहे हैं। वहीं वीडिोय में रोहित अनीता की ढेर सारी तारीफें करते दिख रहे हैं। वीडियों में रोहित बता रहे हैं कैसे अपनी पत्नी को अलग तरह से जन्मदिन की बधाई दें।
आपको बता दें कि अनीता और रोहित हाल ही में पहली बार पैरेंट्स बनें हैं। अनीता के कुछ समय पहले ही एक बेटो को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे के साथ वीडियो और फोटो भी शेयर करती रहती हैं।