Move to Jagran APP

रामायण-महाभारत के बाद अब विष्णु पुराण की वापसी, जानें- कब और कहां होगा प्रसारित

अब जब रामायण के सभी एपिसोड प्रसारित हो गए तब विष्णु पुराण की वापसी हो रही है। जानिए कब और कहां...

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 10:34 AM (IST)
रामायण-महाभारत के बाद अब विष्णु पुराण की वापसी, जानें- कब और कहां होगा प्रसारित
रामायण-महाभारत के बाद अब विष्णु पुराण की वापसी, जानें- कब और कहां होगा प्रसारित

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन  की समय-सीमा बढ़ा दी है। इस बीच टीवी चैनल्स भी लगातार पुराने शोज़ का प्रसारण करना जारी रखे हुए हैं। लॉकडाउन के शुरुआत में सोशल मीडिया पर जबरदस्त मांग के बाद दूरदर्शन के नेटवर्क्स पर रामायण और महाभारत की वापसी हुई। इसके बाद दोनों ने ही रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी कमाई। अब जब रामायण के सभी एपिसोड प्रसारित हो गए, तब विष्णु पुराण की वापसी हो रही है। 

loksabha election banner

महाभारत को बनाने वाले निर्देशक बीआर चोपड़ा ने ही विष्णु पुराण को भी बनाया है। यह शो अब डीडी के चैनल डीडी भारती पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के पुनः प्रसारण के बारे में दूरदर्शन ने ट्वीट करके जानकारी दी। दूरदर्शन ने लिखा,'भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक 'विष्णुपुराण' जल्द आ रहा है DD Bharati पर।' इस शोज में भगवान विष्णु की महिमा दिखाई जाएगी। 

इसके अलावा दूरदर्शन पर श्री कृष्णा की भी वापसी हुई है।  कृष्णा का 3 मई से रात 9 बजे प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा अगले दिन सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा। 1993 में रिलीज हुआ ये शो भी रामानंद सागर का ही है और इसमें कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया है। 

क्यों हो रहा पुराने शोज़ का प्रसारण

पुराने शोज़ के प्रसारण के पीछे सबसे बड़ा वजह है लॉकडाउन। लॉकडाउन  के चलते लंबे समय से टीवी शोज़ की शूटिंग बंद है। ऐसे में नए शोज़ का प्रसारण बंद है। टीवी वालों के पास पुराने शोज़ के प्रसारण के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं हैं। हालांकि, इसका फायदा दूरदर्शन को भी मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफ़ा हुआ। रामायण ने दुनिया में देखे जाने के मामले में विश्व रिकॉर्ड तक बना डाला है। अब देखना है कि लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद टीवी दर्शकों को लुभाने के लिए क्या करते हैं?

(Photo Credit- BR Tv)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.