Move to Jagran APP

इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल, एक सीन में घायल हुए थे कर्ण, जानें अनसुने किस्से

महाभारत की स्क्रिप्ट लिखने वाली कोई हिंदू नहीं बल्कि एक मुस्लिम राइटर मासूम रजा ने ​लिखी थी। वह एक उर्दू कवि और राइटर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 09:55 AM (IST)
इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल, एक सीन में घायल हुए थे कर्ण, जानें अनसुने किस्से
इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल, एक सीन में घायल हुए थे कर्ण, जानें अनसुने किस्से

नई दिल्ली, जेएनएन। 80 के दशक के कुछ ऐसे टीवी सीरियल है जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। ये सीरियल हैं बी आर चोपड़ा का 'महाभारत' और रामानंद सागर का 'रामायण'। ये दोनों ही सुपरहिट शोज में गिने जाते हैं। बी आर चोपड़ा की महाभारत की सफलता के पीछे का कारण थी उनकी स्टारकास्ट। 'महाभारत' को देखकर ऐसा लगता है कि हर किसी का किरदारा मानों उसी के लिए ही बना हो। सभी ने इस शो में बेमिसाल एक्टिंग कर अपनी अदाकरी का लोहा मनवाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द्रौपदी का रोल रूपा गांगोली से पहले बालीवुड की एक एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था। वहीं कई ऐसी बाते हैं जो शायद ही आपको पता हों। तो चलिए जाने हैं 'महाभारत' ​से जुड़ी कुछ खास बातें...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Today I'm self Quarantined, not looking anything like this ☝️☝️😂, oil in my hair , no make up , track pants , t - shirt , sitting in my garden, no FOMO , quite happy to be away from all pressure ..!!! 😇

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

'महाभारत' में रूपा गांगोली से पहले द्रौपदी का अहम रोल बॉलीवुड की सुपरस्टार जूही चावला को ऑफर किया गया था। अगर जूही इस रोल क हां कर देती तो आज इस शो का हिस्सा होतीं। लेकिन जूही ने इस सीरियल को करने से इनकार कर दिया था। दरअसल, उन्हें आमिर खान के फिल्म 'कयामत से कमायत तक' में काम करना था। इसके चलते ये रोल रूपा गांगुली के पास गया। 

इसके साथ ही से ये बात भी कम लोग ही जानते होंगे कि कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर शो के दौरान घायल हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि एक युद्धा का सीन शूट करते वक्त पंकज बुरी तरह घायल हो गए थे। एक बाण उनकी आंख के पास लग गया था। इसके चलते उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। 

वहीं 'महाभारत' की स्क्रिप्ट लिखने वाली कोई हिंदू नहीं बल्कि एक मुस्लिम राइटर मासूम रजा ने ​लिखी थी। वह खुद उर्दू कवि और राइटर रही हैं। आपको बता दें कि 'महाभारत' शुरू होने के दो साल बाद ही उनका निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड ​की कई हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.