अपनी शादी में ही स्टेज पर डांस करते गिर पड़ी 'ये है मोहब्बतें' एक्टर की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ
दूल्हा-दुल्हन दोनों डीजे स्टेज पर डांस करतेंं नजर आते हैं। तभी उनका कोई दोस्त और रिश्तेदार उनके साथ डांस करने के लिए जैसे ही स्टेज आता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता से शुक्रवार के दिल्ली में शादी कर ली है। शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा कई करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के कुछ फेमस चेहरे भी शामिल हुए थे। शादी की कई तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो है जो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में बन हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में दुल्हन नंदिनी अचानक गिर जाती हैं।
नंदिनी और अनुराग का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें दोनों डीजे स्टेज पर डांस करतेंं नजर आते हैं। तभी उनका कोई दोस्त और रिश्तेदार उनके साथ डांस करने के लिए जैसे ही स्टेज आता है। वहीं जैसे ही एक मौके पर वह पलटती हैं, तभी वह गिर जाती हैं। हालांकि उन्हें उनके दोस्त तुरंत उठा भी लेते हैं। इस दौरान की ये घटना वीडियो में कैप्चर हो जाती है। ये वीडियो काफी चर्चा है हालांकि बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया जाता है।
शादी में ये जोड़ा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था। दुल्हन बनीं नंदिनी ने रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयड्री वाला लहंगा और हैवी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं अनुराग क्रीम कलर की स्लिक शेरवानी में नजर आए थे। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में 29 जनवरी से शुरू हुई थीं और शादी से पहले मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्में हुईं। अनुराग के वर्कफ्रंट के बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इसके अलावा उन्होंने 'तेरे लिए', 'ब्याह हमारी बहू का', 'अदालत', 'जोधा अकबर', 'ये है आशिकी', 'कुमकुम भाग्य', 'अजीब दास्तां है ये', 'इतना करो न मुझे प्यार', 'कवच: काली शक्तियों से' और 'उड़ान' जैसे सीरियल में काम किया।