'रामायण' के राम की भाभी है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, फिल्मों से लेकर रेडियो तक में किया काम
अरुण गोविल ने एक्ट्रेस श्रीलेखा गोविल संग शादी की है। बता दें कि श्रीलेखा एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 1996 में फिल्म हिम्मतवर और छोटा सा घर जैसी फिल्मों में काम किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के पुराने टीवी सीरियल शुरू किए गए हैं। वहीं रामानंद सागर के 'रामायण' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। इंडियन टेलीविजन के इतिहास में 'रामायण' जबरदस्त टीआरपी देने का रिकॉर्ड बना चुका है। शो के एक बार फिर से शुरू होने के साथ ही इसके कलाकार भी एक्टिव हो गए हैं। उनसे जुड़े कई पुराने किस्से फिर से निकल कर रहे हैं।
वहीं 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार खबरों में हैं। अरुण गोविल ने सोशल इंटरव्यू के दौरान अपने परिवार वालों के बारे में भी बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल की भाभी बॉलीवुड की एक जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
My darling lekha and Arun love you #JaiShriRam #arungovil #Ramayan very soon on #tabassumtalkies @RealArunGovil @arungovil12 pic.twitter.com/urngGbnFvc— Tabassum (@tabassumgovil) April 4, 2020
अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल ने एक्ट्रेस तबस्सुम से शादी की, जो कि दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले पहले बॉलीवुड सिलेब्रिटी टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की होस्ट थीं। तबस्सुम का यह शो 21 साल तक चला था। ये टीवी शो दूरदर्शन पर 1972 से लेकर 1993 तक प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम में तबस्सुम फिल्मी हस्तियों और टेलीविजन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों का साक्षात्कार लिया करती थीं।
Iam so lucky that my dear #ram is my chachu @RealArunGovil @arungovil12 #Ramayan #Ramayana @RealArunGovil luv u all @tabassumgovil pic.twitter.com/527Fu6taLi— Hoshang Govil (@GovilHoshang) April 4, 2020
यही नहीं तबस्सुम ने नरगिस के साथ बातौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने 'मेरा सुहाग', 'मंझधार', 'बड़ी बहन', 'बैजू बावरा' 'तेरे मेरे सपने', 'चमेली की शादी', 'स्वर्ग' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Hum shukraguzar hain @PrakashJavdekar ji ke jinhone #Ramayan ko phir se dd pe dikhane ka faisla kiya hai,iska sabse bada fayda ye hai ke younger generation ko bhi ye pata chalega ke Ramayan kya hai meri khushkismati hai ke #Ramayan ka Ram #arungovil mera devar hai #JaiShriRam 🙏 pic.twitter.com/SOe14U4K6e— Tabassum (@tabassumgovil) March 27, 2020
वहीं अरुण गोविल ने एक्ट्रेस श्रीलेखा गोविल संग शादी की है। बता दें कि श्रीलेखा एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'हिम्मतवर' और 'छोटा सा घर' जैसी फिल्मों में काम किया। 'हिम्मतवर' में उन्होंने धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
अरुण गोविल और श्रीलेखा के दो बच्चे एक बेटा अमल गोविल और एक बेटी सोनिका गोविल हैं। बेटे अमल की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी सोनिका पढ़ाई खत्म कर जॉब कर रही हैं।