सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद इस एक्ट्रेस को मुंबई नहीं जाने दे रही उनकी मां, रोते हुए शेयर किया ये मैसेज
34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने सभी के दिलों दिमाग पर गहरा असर डाला है। उनके निधन की खबर इतनी शॉकिंग थी कि अभी भी कई सारे लोग इससे बाहर नहीं निकल पाए हैं। सुशांत के निधन का उनकी फैमिली और फैंस के अलावा टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत के दिमाग पर भी गहरा असर पड़ा है। रतन ने एक वीडियो साशोल मीडिया पर शेयर कर अपनी स्थिति के बारे में बताया है। यही नहीं रतन ने ये भी बताया कि सुशांत के निधन से उनकी मां के दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ा है।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस रनत राजपूत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रतन ने बताया कि सुशांत के सुसाइड के बाद उनकी मां काफी घबराई हुई हैं और उन्हें मुंबई जाने से मना कर रही हैं।
रतन ने लिखा- 'मेरी मां की पूरी विचारशैली ही बदल गई है। वे बहुत घबराई हुई हैं और अजीब तरह से मुझे देख रही हैं। इंडस्ट्री में जो कुछ भी चल रहा है उसे लेकर सभी पैरेंट्स घबराए हुए हैं। जिन भी पैरेंट्स के बच्चे इंडस्ट्री में काम करते हैं वे ऐसा सोच रहे हैं कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो फिर उनके बेटे भी कहीं ऐसा वैसा कदम ना उठा लें। मेरी मम्मी मुझसे बार-बार पूछ रही हैं कि तुम ठीक हो।'
रतन ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ हादसे एक प्रकार का अविश्वास पैदा कर जाते हैं। खुद तो जैसे तैसे संभल जाता है इंसान ...पर अब परिवार का विश्वास कैसे जीता जाये? वो दुखी होकर कहते हैं... तुम लोग असल जिंदगी में भी एक्टिंग करते हो क्या? कुछ महीन और महत्वपूर्ण सवाल उठ खड़े हुए हैं! अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।'
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।