Move to Jagran APP

Aashka Goradia ने बिकिनी तस्वीर शेयर कर महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा- 'लोग क्या कहेंगे के बारे में सोचकर परेशान...'

टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया अब भले ही अभिनय की दुनिया से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने की वजह से चर्चा में रहती हैं। आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 01:25 PM (IST)
Aashka Goradia ने बिकिनी तस्वीर शेयर कर महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा- 'लोग क्या कहेंगे के बारे में सोचकर परेशान...'
टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया, Instagram : aashkagoradia

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया अब भले ही अभिनय की दुनिया से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने की वजह से चर्चा में रहती हैं। आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसकी काफी चर्चा होती रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।

loksabha election banner

अब आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीर के साथ महिलाओं के लिए खास पोस्ट लिखा है, जो चर्चा में बना हुआ है। आशका गोराडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकिनी पहने आंखों पर गॉगल्स लगाए दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों में आशका गोराडिया का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। उनकी एक तस्वीर कलरफुल है तो वहीं दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए आशका गोराडिया ने अपने पोस्ट में महिलाओं को जिंदगी जीने के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'उन सभी महिलाओं के लिए जो "लोग क्या कहेंगे" के बारे में सोचकर चिंतित रहती हैं, यह सोचने में अपना समय बर्बाद न करें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, आप जो बनते हैं वही सबसे अच्छा वर्जन होता है'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

टीवी अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'उस जगह से काम करें जहां आप सोचते हैं और सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप महसूस करते हैं। अपने मन से "लोग क्या कहना" से मुक्त होने देने की तुलना में स्वतंत्रता का कोई बड़ा अर्थ नहीं है। विनम्र रहें, दयालु बनें और लोगों के लिए जगह बनाए रखें, लेकिन उनके लिए फैसले न लें। ऊपर उठो, एक जिंदगी है और इसको अपने तरीके से जीओ। अपने आप के लिए जश्न मनाओ, आप में से जो मेरे साथ सहमत हैं, पुरुष या महिला कृपया अपनी टिप्पणियों में एक दिल छोड़ दें और मैं समझूंगा।'

सोशल मीडिया पर आशका गोराडिया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें आशका गोराडिया के वर्कफ्रंट की तो वह लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं। वह आखिरी बार टीवी सीरियल डायन में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2019 में आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.