सेंटा क्लॉज से अपने लिए क्या गिफ़्ट मांग रहे हैं टीवी एक्टर्स!
जीटीवी के शो ब्रह्मराक्षस में लीड किरदार निभा रहीं क्रिस्टल इस बार सेंटा से अपने परिवार के लिए खुशियां मांगने वाली हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। क्रिसमस का सेलिब्रेशन छोटे पर्दे पर भी शुरू हो चुका है। सारे स्टार्स मस्ती की तैयारी में जुट चुके हैं. ऐसे में सभी सांता क्लॉज से क्या प्रेजेंट मांगने वाले हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी यूं तो इस बार क्रिसमस में भारत में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बताया है कि वह यूरोप में क्रिसमस का सेलिब्रेशन कर रही हैं और वो इस बात से बहुत खुश हैं। वह चाहती हैं कि उन्हें उनका सेंटा रम, प्लम केक्स जो कि उनका फेवरिट है, उन तक जरूर पहुंचाये। इसके अलावा वह क्रिसमस कैरॉल सेंटा क्लॉज के साथ गाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस में सातवें आसमान पर पहुंचा सलमान ख़ान का गुस्सा, उठाया ये क़दम
वाहबिज दोराबजी क्रिसमस पर हमेशा क्रिसमस ट्री अपने घर पर जरूर लगाती हैं। साथ ही वह दोस्तों के साथ इसे एंजॉय करना पसंद करती हैं। वह बताती हैं कि अगर कभी सेंटा उनके सामने आये तो वह चाहेंगी कि वह उन्हें यह पॉवर दे दे कि उनकी मम्मी जब भी चाहें मुंबई मिनटों में आ जायें और साथ ही वह सबके लिए शांति की दुआ करेंगी।
इसे भी पढ़ें- मुझे मरना नहीं था उस घर में, प्रियंका जग्गा का बिग बॉस पर बड़ा आरोप
जमाई राजा के लीड स्टार रवि दुबे बताते हैं कि उन्हें याद है कि जब वह बचपन में क्रिसमस मनाते थे, तो सभी दोस्तों के साथ मिलकर हो हो हो गाते रहते थे और सभी के साथ मिलकर गिफ्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करते थे। वे चाहते हैं कि उन्हें जब भी सेंटा मिले तो उन्हें ढेर सारे तोहफे दे, फिर चाहे वह कुछ भी हो। रवि ने यह भी बताया है कि इस बार वह क्रिसमस, न्यू ईयर और अपना बर्थ डे सेलिब्रेशन एक साथ ही करने वाले हैं। इसलिए वे बेहद खुश हैं।
इसे भी पढ़ें- इंडियन टेलीविज़न पर झलक दिखलाने आ ही गए चैंपियन ब्रैवो, देखें तस्वीरें
जी टीवी के शो एक था राजा एक थी रानी में लीड किरदार निभा रहे इकबाल खान ने बताया है कि उनके लिए क्रिसमस इसलिए स्पेशल होता है, क्योंकि उन्हें अपने स्कूल की याद आ जाती है। वो क्रिसमस कैरॉल बहुत गाया करते थे और अब अपनी बेटी अमारा के साथ क्रिसमय कैरॉल गाते हैं। वो चाहते हैं कि सेंटा उनकी बेटी के लिए ढेर सारी खुशियां लाये।
इसे भी पढ़ें- कॉफी विद करण में आने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फ़र्नांडिस
जीटीवी के शो ब्रह्मराक्षस में लीड किरदार निभा रहीं क्रिस्टल इस बार सेंटा से अपने परिवार के लिए खुशियां मांगने वाली हैं। साथ ही उनके शो को काफी कामयाबी मिल रही है, इसलिए वे सेंटा को थैंक्यू भी बोलना चाहती है।
इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान ने बुलाया बिग बॉस में तो सोनाक्षी इंकार ना कर सकीं